बाबासाहेब भोसले (१५ जनवरी १९२१ - ६ अक्टूबर २००७) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने २१ जनवरी १९८२ से १ फरवरी १९८३ तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे।

जीवन संपादित करें

भोसले का जन्म १५ जनवरी १९२१ को सातारा में हुआ था। वे अपने छात्र जीवन के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे और १९४१-४२ में डेढ़ साल के लिए कैद में थे। उन्होंने १९५१ में कानून की उपाधि प्राप्त की और सातारा में दस साल के लिए वकालत की।[1]

मुख्यमंत्री पद की छोटी अवधि में उन्होंने विभिन्न सुधारों को लागू किया; जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन योजना और मैट्रिक तक लड़की छात्रों को मुफ्त शिक्षा लागू की। ६ अक्टूबर २००७ को ८६ वर्ष की आयु में संक्षिप्त बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गई।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Maharashtra ex-CM Babasaheb Bhosale no more" [महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले नहीं रहे] (अंग्रेज़ी में). rediff.com. Press Trust of India. ६ अक्टूबर २००७. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ जुलाई २०१७.