बुलेट राजा

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

बुलेट राजा तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित एवं लिखित तथा ब्रैंडस्मिथ मोशन पिक्चर्स और मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले राहुल मित्रा, नितिन तेज आहुजा और तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्मित है। फ़िल्म का प्रदर्शन फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं जबकि चंकी पांडे, रवि किशन, गुलशन ग्रोवर और विद्युत जामवाल भी केन्द्रिय भूमिका में हैं। इस फ़िल्म की कहानी लखनऊ की पृष्ठभूमि वाली है जो नेताओं और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ पर आधारित है।[1][2] यह फ़िल्म २९ नवम्बर २०१३ को प्रदर्शित हुई।[3]

बुलेट राजा
चित्र:Bullett raja.jpg
प्रचार पोस्टर
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया
निर्माता राहुल मित्रा
नितिन तेज आहुजा
तिग्मांशु धूलिया
अभिनेता सैफ़ अली ख़ान
सोनाक्षी सिन्हा
जिमी शेरगिल
चंकी पांडे
रवि किशन
गुलशन ग्रोवर
विद्युत जामवाल
संगीतकार साजिद-वाजिद
(गीत): संदीप नाथ
निर्माण
कंपनी
वितरक फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 29 नवम्बर 2013 (2013-11-29)
देश भारत
भाषा हिन्दी

पटकथा संपादित करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले राजा मिश्रा (सैफ़ अली ख़ान) एक बहादुर और जिद्दी इंसान है। वह दिल का नरम, मगर ऊपर से गरम है। वह लाइफ में कुछ करना चाहता है, मगर सीधे तरीके से उसे सफलता नहीं मिलती। व्यवस्था प्रणाली की बेरुखी से वह और ज्यादा आग-बबूला हो जाता है और गैंगस्टर बन जाता है। अपराध के जरिए वह अपना गुस्सा जाहिर करता है। इसमें उसका साथ देता है उसका दोस्त रूद्र (जिमी शेरगिल)। दोनों मिलकर शहर में उत्पात मचाते हैं। ये दोनों ही मंत्री रामबाबू शुक्ला (राज बब्बर) के लिए काम करते हैं। राजा अब 'बुलेट राजा' बन चुका है जो अकड़ू है और जिसे सिर्फ पैसों और पावर से प्यार है। दोनों एक बिज़नेसमैन बजाज (गुलशन ग्रोवर) को किडनैप करते हैं और फ़िरौती मिलने के बाद उसे छोड़ देते हैं। एक दिन उसकी मुलाकात मिताली (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है जो उसकी जिंदगी में प्यार भी ले आती है। राजा और रुद्र के कई दुश्मन बन जाते हैं और वो मिलकर रुद्र को मार डालते हैं, साथ ही मंत्री रामबाबू शुक्ला को राजा के ख़िलाफ़ भड़का देते हैं। मंत्री, पुलिस अफ़सर अर्जुन सिंह मुन्ना (विद्युत जामवाल) के ज़रिए राजा को मरवाना चाहता है।

कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

बुलेट राजा
संगीत साजिद-वाजिद
आरबीडी
द्वारा
जारी २५ अक्टूबर २०१३[4]
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 30:38
लेबल टी-सीरीज़
फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो
निर्माता साजिद-वाजिद, आरबीडी
साजिद-वाजिद कालक्रम

इश्क़ इन पेरिस
(2013)[5]
बुलेट राजा
(2013)
हीरोपंथी
(2014)[5]
आरबीडी क्रमानुक्रम
बजाते रहो
(2013
बुलेट राजा
(2013)

एलबम २५ अक्टूबर २०१३ को आयट्यून्स पर जारी हुआ[4] जिसमें ७ गाने आरबीडी और साजिद-वाजिद द्वारा रचित हैं और गीत सन्दीप नाथ, कौसर मुनीर, शब्बीर अहमद और रफ्तार ने लिखा है।[6]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."तमांचे पे डिस्को"रफ्तारआरबीडीआरबीडी, निन्दी कौर & रफ्तार3:28
2."सामने है सवेरा"कौसर मुनीरसाजिद-वाजिदवाजिद, बॉनी चक्रबर्ती, श्रेया घोषाल4:36
3."जय गोविन्दा जय गोपाला"शब्बीर अहमदसाजिद-वाजिदनीरज श्रीधर4:50
4."डॉण्ट टच माय बॉडी"सन्दीप नाथसाजिद-वाजिदममता शर्मा4:48
5."बुलेट राजा"कौसर मुनीरसाजिद-वाजिदवाजिद, किर्ति सगाथिया4:26
6."सटाके ठोको"सन्दीप नाथसाजिद-वाजिदवाजिद, कीर्ति सगथिया, दानिश सब्री5:03
7."जय गोविन्दा जय गोपाला (रिमिक्स)"शब्बीर अहमदसाजिद-वाजिदनीरज श्रीधर3:27
कुल अवधि:30:38

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Dhulia’s 'Bullet Raja' shooting finally begins in Lucknow". टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० नवम्बर २०१३.
  2. "Saif Ali Khan's Action Avatar In 'Bullet Raja'". businessofcinema. मूल से 14 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2013.
  3. "Release date". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 नवंबर 2013.
  4. "iTunes - Music - Bullett Raja (Original Motion Picture Soundtrack) by RDB & Sajid - Wajid". Itunes.apple.com. मूल से 9 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० अक्टूबर २०१३.
  5. "Sajid Films | Films" (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० नवम्बर २०१३.
  6. "Bullett Raja (2013) | Movie Review, Trailers, Music Videos, Songs, Wallpapers". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 12 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० नवम्बर २०१३.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें