बेरीनाग तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय बेरीनाग नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में डीडीहाट तहसील, पश्चिम में बागेश्वर जनपद की कांडा तहसील, उत्तर में मुनस्यारी तहसील तथा दक्षिण में गंगोलीहाट तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 283 गाँव आते हैं,[1] और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 52069 है।[2]

बेरीनाग तहसील
तहसील
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
देश भारत
राज्यउत्तराखंड
जनपद पिथौरागढ़ जिला
जनसंख्या (2011)
 • कुल52,069
भाषा
 • आधिकारिकहिंदी
 • बोलचाल की भाषाहिंदी, कुमाऊँनी व अन्य
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)

तहसील में कुल १५ पट्टियां हैं: चौकोड़ी, बेरीनाग, चौड़मन्या, गढ़ति, राईआगर, संगौड़, डुंगरी पंत, भुवनेश्वर, कालेटी, कालासीला, खितोली, त्रिपुरादेवी, लोहाथल, उप्राड़ा पाठक और पांखू।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "towns and Villages in Berinag Tehsil - Pithoragarh" [बेरीनाग तहसील - पिथौरागढ़ में कस्बे और गांव]. census2011.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  2. "Berinag Tehsil Population, Caste, Religion Data - Pithoragarh district, Uttarakhand" [बेरीनाग तहसील के जनसंख्या, जातिगत, धार्मिक आंकड़े - पिथोरागढ़ जनपद, उत्तराखंड]. censusindia.co.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  3. तहसील बनने के बाद पहली बार मिले सभी पट्टियों को पटवारी