बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
—  विधानसभा क्षेत्र  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य हरियाणा
ज़िला झज्जर

निर्देशांक: 28°42′00″N 76°35′00″E / 28.700055°N 76.58328°E / 28.700055; 76.58328

[डॉ. रघुवीर कादयान] कुल 6 बार विधायक बने चुके हैं। बेरी सीट से पहली बार 1967 में प्रताप सिंह दौलता कांग्रेस से जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद 1968 में कांग्रेस से रण सिंह ने चुनाव जीता। 1972 में प्रताप सिंह दौलता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1977 में रण सिंह ने जेएनपी के बैनर तले चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

1980 में हुए उपचुनाव में अजित सिंह कादयान जेएनपी (एसएल) ने चुनाव जीता। 1982 में ओमप्रकाश बेरी ने लोकदल पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1987 में डॉ रघुवीर सिंह कादियान ने लोकदल से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1991 में एक बार फिर ओमप्रकाश बेरी ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1996 में वीरेंद्र पाल ने एसपी के बैनर तले चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

उसके बाद वर्ष 2005 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से लगातार 5 बार चुनाव जीते।

विधायक संपादित करें

इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान हैं।

वर्ष चुने गये विधायक का नाम पार्टी संबद्धता
2019 डॉ. रघुवीर कादयान कांग्रेस
2014 डॉ. रघुवीर कादयान कांग्रेस
2009 डॉ. रघुवीर सिंह कादियान कांग्रेस
2005 डॉ. रघुवीर कादयान कांग्रेस
2000 डॉ. रघुवीर कादयान कांग्रेस
1996 वीरेंद्र पाल समता
1991 ओमप्रकाश बेरी कांग्रेस
1987 रघुवीर कादयान लोकदल
1982 ओमप्रकाश बेरी लोकदल
1980 अजीत सिंह जनता पार्टी
1977 रण सिंह जनता पार्टी
1972 प्रताप सिंह दौलता निर्दलीय
1968 रण सिंह कांग्रेस
1967 प्रताप सिंह दौलता कांग्रेस

सन्दर्भ संपादित करें

जानें बेरी विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास, डॉ रघुवीर सिंह कादियान है यहां लगातार 5 बार से विधायक नया हरियाणा (हिंदी में)

ये भी देखें संपादित करें