बैंगुई (फ्रेंच उच्चारण: बैगी) (या सांगो में बांगी, पूर्व में अंग्रेजी में बंगी लिखा गया), मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। 2012 तक इसकी अनुमानित जनसंख्या 734,350 थी। इसे 1889 में एक फ्रांसीसी चौकी के रूप में स्थापित किया गया था और उबंगी नदी (फ्रेंच: ओबुंगुई) के उत्तरी तट पर इसके स्थान के नाम पर रखा गया था। मध्य अफ्रीकी गणराज्य की आबादी का अधिकांश हिस्सा देश के पश्चिमी हिस्सों में, बैंगुई और आसपास के क्षेत्र में रहता है।

बैंगुई / बैंगी
{{{type}}}
बैंगुई स्कायलाइन
बैंगुई स्कायलाइन
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Central African Republic" does not exist।
निर्देशांक: 04°22′24″N 18°33′46″E / 4.37333°N 18.56278°E / 4.37333; 18.56278निर्देशांक: 04°22′24″N 18°33′46″E / 4.37333°N 18.56278°E / 4.37333; 18.56278
देश Central African Republic
स्थापना1889
शासन
 • महापौरएमिल रेमंड ग्रोस नकोम्बो (2016-वर्तमान)
क्षेत्र67 किमी2 (26 वर्गमील)
ऊँचाई369 मी (1,211 फीट)
जनसंख्या (2012)[1]
 • कुल7,34,350[1]
 • घनत्व11000 किमी2 (30,000 वर्गमील)

हालिया विद्रोह सहित राजनीतिक उथल-पुथल के दशकों के दौरान, बैंगुई में तीव्र विद्रोही गतिविधि और विनाश का दृश्य बना रहा हैं। राजनीतिक अशांति के परिणामस्वरूप, शहर का नाम 1996 में दुनिया में सबसे खतरनाक शहरों में से एक के रूप में रखा गया था।

इतिहास संपादित करें

26 जून, 1889 को, बैंगुई की स्थापना अल्बर्ट डोल्सी और अल्फ्रेड उजाक द्वारा की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी इक्वेटोरियल अफ्रीका से कॉलोनी के हटने के बाद भी बैंगुई एक सैन्य और प्रशासनिक केंद्र के रूप में अपना महत्व बनाए रखा। 1955 में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य के रूप में उबंगी-शैरी उपनिवेश से स्वायत्तता प्राप्त की और 1960 के दशक में यह फ्रांस से स्वतंत्र हो गया।[2] 1975 तक, बैंगुई की आबादी 300,723 थी।

मई 1996 में, मध्य अफ्रीकी गणराज्य के लगभग 200 सैनिकों ने वेतन में वृद्धि की मांग और एंग-फेलिक्स पटासे के तात्कालिक प्रशासन की बर्खास्तगी का समर्थन करते हुए, बैंगुई में विद्रोह किया।[3] इसके बाद, विद्रोहियों ने लूटपाट मचाते हुए 50 से अधिक लोगों को मार डाला। इसके बाद, देश में तैनात फ्रांसीसी सैनिकों ने विद्रोह को दबा दिया और तानाशाही शक्ति को बहाल कर दिया। निर्वाचित होने के बाद, राष्ट्रपति पेटसे ने 1997 की शुरुआत में एक राष्ट्रीय एकता सरकार की घोषणा की।

जनवरी 2014 की शुरुआत तक, बैंगुई से लगभग 500,000 लोग अपने घरों से भाग गए हैं" जोकि शहर की लगभग आधी आबादी है।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Bangui". World Gazetteer. मूल से 17 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 March 2013.
  2. Roman Adrian Cybriwsky, Capital Cities around the World: An Encyclopedia of Geography, History, and Culture, ABC-CLIO, USA, 2013, p. 35
  3. "Profile Central African Republic". Institute for African Development. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2014.
  4. "Nearly million people displaced by CAR conflict - UN". BBC News. 3 January 2014. मूल से 3 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 January 2014.