बोत्सवाना

दक्षिणी अफ्रीका में एक सार्वभौम देश

बोत्सवाना गणराज्य (अंग्रेजी: Republic of Botswana, श्वाना: Lefatshe la Botswana), अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। 30 सितम्बर 1960 को ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिलने से पूर्व इसे ब्रिटिश संरक्षित राज्य, बेचुआनालैंड के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के अंतर्गत इस देश ने एक नया नाम बोत्सवाना अपना लिया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यहाँ लगातार स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव आयोजित किये जा रहे हैं। जिम्बाब्वे,अंगोला, जांबिया और दक्षिण अफ्रीका इसके पड़ोसी देश हैं।

बोत्सवाना गणराज्य
Republic of Botswana
Lefatshe la Botswana

ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: पुला (वर्षा)
राष्ट्रगान: Fatshe leno la rona (यह हमारी भूमि)
अवस्थिति: बोत्सवाना
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
गोबोर्नी
25°40′S 25°55′E / 25.667°S 25.917°E / -25.667; 25.917
राजभाषा(एँ) अंग्रेजी, सेत्सवाना
निवासी बत्सवाना
सरकार संसदीय लोकतंत्र
 -  राष्ट्रपति इयान खामा
स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम से
 -  तिथि 30 सितम्बर 1960 
क्षेत्रफल
 -  कुल 581,730 km2 (47वां)
 -  जल (%) 2.6
जनसंख्या
 -  2010 जनगणना 2,155,784[1] (144वां)
 -  2001 जनगणना 1,680,863
 -  घनत्व 3.4/km2 (229वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2009 प्राक्कलन
 -  कुल $25.399 अरब[2]
 -  प्रति व्यक्ति $13,992[2]
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2009 प्राक्कलन
 -  कुल $11.630 अरब[2]
 -  प्रति व्यक्ति $6,406[2]
गिनी (1993)63[1]
बहुत उच्च
मानव विकास सूचकांक (2013)कमी 0.683[3]
मध्यम · 109वाँ
मुद्रा पुला (BWP)
समय मण्डल केन्द्रीय अफ्रीकी समय (UTC+02)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) लागू नहीं (यू॰टी॰सी॰)
यातायात चालन दिशा बाएं
दूरभाष कूट +267
इंटरनेट टीएलडी .bw
बोत्सवाना का मानचित्र

भौगोलिक दृष्टि से बोत्सवाना एक सपाट देश है और इसके लगभग 70% भाग में कालाहारी मरुस्थल फैला है। इसके दक्षिण और दक्षिणपश्चिम में दक्षिण अफ्रीका, पश्चिम और उत्तर में नामीबिया तथा उत्तरपूर्व में जिम्बाब्वे स्थित है। यह सिर्फ एक बिंदु पर जाम्बिया से मिलता है।

यह एक छोटा सा देश है, जिसकी जनसंख्या सिर्फ 20 लाख है। स्वतंत्रता के समय यह अफ्रीका के कुछ सबसे गरीब देशों मे से एक था जिसका सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति मात्र 70 अमेरिकी डॉलर था, लेकिन तब से लेकर अब तक बोत्सवाना ने आर्थिक रूप से तरक्की की है और अब इसकी गिनती अफ्रीका के मध्यम आय वाले देशों में होने लगी है। इसकी अर्थव्यवस्था विश्व की कुछ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से है, जिसकी औसत वृद्धि दर 9% की है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 2010 के अनुमान के अनुसार इसका सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति समता) प्रति व्यक्ति लगभग 14,800 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

बड़े स्तर पर व्याप्त गरीबी, असमानता और निम्न मानव विकास सूचकांक के बावजूद बोत्सवाना ने, सुशासन और व्यापक आर्थिक वित्तीय प्रबंधन द्वारा समर्थित विकास के स्तरों पर प्रभावशाली रूप से तरक्की की है। सकल घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय किए जाने से इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धियों हासिल हुई हैं और देश में लगभग लगभग सभी के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया गया है, हालाँकि इस सबके बावजूद देश में पर्याप्त कौशल और कार्यबल का अभाव है। बेरोजगारी की दर भी लगातार 20 प्रतिशत के साथ उच्च स्तर पर बनी हुई है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू आय काफी कम है, हालाँकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी वो शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। सरकार की ओर से एचआईवी /एड्स की दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता के चलते एचआईवी/एड्स संक्रमण की दर में अभूतपूर्व कमी दर्ज की गयी है।

हीरे और मांस बाजार पर बुरी तरह निर्भर देश की अर्थव्यवस्था में, विविधता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Botswana" [बोत्सवाना]. द वर्ल्ड फेक्टबुक. सेण्ट्रल इंटेलिजेन्स एजेन्सी. 2014. मूल से 15 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2014.
  2. "Botswana". International Monetary Fund. मूल से 11 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-04-21.
  3. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.

इन्हें भी देखें संपादित करें

सिंहावलोकन
निर्देशियायें