ब्रोकोपोंडो जिला

सूरीनाम का जिला
ब्रोकोपोंडो जिला
मानचित्र जिसमें ब्रोकोपोंडो जिला हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ब्रोकोपोंडो​
क्षेत्रफल : 7,364 किमी²
जनसंख्या(2004):
 • घनत्व :
13,299
 1.8/किमी²
उपविभागों के नाम: रिसॉर्ट
उपविभागों की संख्या: 6
मुख्य भाषा(एँ):


ब्रोकोपोंडो सूरीनाम का जिला है। इसकी राजधानी ब्रोकोपोंडो है तथा अन्य मुख्य नगरों में ब्राउन्सवीज और क्वाकोएग्रोन शामिल हैं। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की कुल आबादी 13,299 है और इसका क्षेत्रफल 7,364 है तथा घनत्व 1.8 प्रति वर्ग किलोमीटर है।

ब्रोकोपोंडो जिले में विशाल ब्रोकोपोंडो जलाशय है जिसका निर्माण 1961 से 1964 के बीच हुआ था। इस जलाशय द्वारा पनबिजली बनाई जाती है, जो घरेलू बिजली की जरूरत का लगभग आधा प्रदान करती है। जिले में कई जलप्रपात हैं जिनमें शामिल आइरीन और लियो जलप्रपात भी शामिल हैं। इस का वर्षावन विविध प्रकार के वन्यजीवों का घर है। जिले में सोने की खानें भी हैं।[1]

निर्देशांक: 4°46′21″N 55°07′46″W / 4.77250°N 55.12944°W / 4.77250; -55.12944

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Encyclopedie van Suriname, Conrad Friederich Albert Bruijning, Jan Voorhoeve, W. Gordijn, pp. 101–103, Elsevier, 1977, ISBN 9789010018427