भारतीय पैंगोलिन

स्तनपायी की प्रजाती

भारतीय पैंगोलिन (Indian pangolin), जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा (Manis crassicaudata) है, पैंगोलिन की एक जीववैज्ञानिक जाति है जो भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में कई मैदानी व हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।[3] यह पैंगोलिन की आठ जातियों में से एक है और संकटग्रस्त माना जाता है। हर पैंगोलिन जाति की तरह यह भी समूह की बजाय अकेला रहना पसंद करता है और नर व मादा केवल प्रजनन के लिए ही मिलते हैं। इसका अत्याधिक शिकार होता है जिसमें रोग-निवारण के लिए इसके अंगों को खाने की झूठी और अन्धविश्वासी प्रथाएँ भी भूमिका देती हैं। इस कारणवश यह विलुप्ति की कागार पर आ गया है।[1]

भारतीय पैंगोलिन
Indian pangolin
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
गण: फ़ोलीडोटा (Pholidota)
कुल: मैनिडाए (Manidae)
वंश: मैनिस (Manis)
जाति: M. crassicaudata
द्विपद नाम
Manis crassicaudata
लिनेअस, १७५८ [2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Manis crassicaudata". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2014.2. International Union for Conservation of Nature. 2014. अभिगमन तिथि 2014-07-29.
  2. Linnæus, Carl (1758). Systema naturæ per regna tria naturæ, secundum classes, ordines, genera, species, cum characteribus, differentiis, synonymis, locis. Tomus I (लैटिन में) (10th संस्करण). Holmiæ: Laurentius Salvius. पृ॰ 36. मूल से 8 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 November 2012.
  3. Schlitter, D.A. (2005). "Order Pholidota". प्रकाशित Wilson, D.E.; Reeder, D.M (संपा॰). Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3rd संस्करण). Johns Hopkins University Press. पृ॰ 530. OCLC 62265494. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8018-8221-0.