भारत में सौर ऊर्जा हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत की घनी आबादी और उच्च सौर आतपन सौर ऊर्जा को भारत के लिए एक आदर्श ऊर्जा स्रोत बनाता है। किंतु सौर ऊर्जा निरंतर खर्चीली है और इस पर भारी निवेश की जरूरत पड़ती है। सौर ऊर्जा का स्‍वरूप अस्थिर है जिससे इसे ग्रिड में समायोजित करना मुश्किल होता है। लोगों की जागरुकता का अभाव, उच्‍च उत्‍पादन लागत तथा वर्तमान ऊर्जा को छोड़ने की सीमाएं एवं पारेषण (ट्रांसमशिन) नेटवर्क को देशभर में सौर ऊर्जा क्षमता के भरपूर दोहन की दि‍शा में मुख्‍य बाधा के रूप में माना गया है।

भारत में वैश्विक क्षैतिज विकिरण[1]

हैंडबुक ऑन सोलर रेडिएशन ओवर इंडिया के अनुसार, भारत के अधिकांश भाग में एक वर्ष में 250-300 धूप निकलने वाले दिनों सहित प्रतिदिन प्रति वर्गमीटर 4-7 किलोवाट घंटे का सौर विकिरण प्राप्त होता है। राजस्थान और गुजरात में प्राप्त सौर विकिरण उड़ीसा में प्राप्त विकिरण की अपेक्षा ज्यादा है।[2] देश में 30-50 मेगावाट/ प्रतिवर्ग किलोमीटर छायारहित खुला क्षेत्र होने के बावजूद उपलब्‍ध क्षमता की तुलना में देश में सौर ऊर्जा का दोहन काफी कम है (जो 31-5-2014 की स्थिति के अनुसार 2647 मेगावाट है)।[3] 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की क्षमता बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए जिसके फलस्वरूप 2016 मकर संक्रांति/पोंगल तक भारत में सौर ऊर्जा की स्‍थापित क्षमता 5,000 मेगावाट का जादुई आंकड़ा पार कर गई।[4]

2015 में हुए पेरिस जलवायु सम्मेलन में नरेंद्र मोदी ने भारत के नेतृत्व में १०० से भी अधिक "सूर्यपुत्र" देशों के संगठन इंटरनेशनल एजेंसी फॉर सोलर टेक्नोलॉजीज़ एंड एप्लीकेशन्स की भी घोषणा की। [5][6] [7]

विभिन्न प्रदेशों में सौर ऊर्जा की स्थिति संपादित करें

सन २०२२ में भारत में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता ५१ जीगावाट तक पहुँच गयी है।

स्थापित क्षमता (MW)[8]
राज्य 31 दिस. 2016[9] 31 मार्च 2017[10] 31 मार्च 2019[11] 31 मार्च 2021[12][13]
राजस्थान 1,317.64 1,812.93 3,226.79 5,732.58
पंजाब 545.43 793.95 905.62 959.50
उत्तर प्रदेश 239.26 336.73 960.10 1,712.50
उत्तराखण्ड 45.10 233.49 306.75 368.41
हरियाणा 53.27 81.40 224.52 407.83
दिल्ली 38.78 40.27 126.89 192.97
जम्मू और कश्मीर 1 1.36 14.83 20.73
चंडीगढ़ - 17.32 34.71 45.16
हिमाचल प्रदेश 0.33 0.73 22.68 42.73
गुजरात 1,158.5 1,249.37 2,440.13 4,430.82
महाराष्ट्र 430.46 452.37 1,633.54 2,289.97
छत्तीसगढ़ - 128.86 231.35 252.48
मध्य प्रदेश 840.35 857.04 1,840.16 2,463.22
दादरा और नगर हवेली - 2.97 5.46 5.46
गोवा - 0.71 3.81 7.44
दमन और दीव - 10.46 14.47 40.55
तमिलनाडु 1,590.97 1,691.83 2,575.22 4,475.21
आन्ध्र प्रदेश 979.65 1,867.23 3,085.68 4,203.00
तेलंगण 973.41 1,286.98 3,592.09 3,953.12
केरल - 1,844.20 161.057 257.00
कर्नाटक 327.53 1,027.84 6,095.56 7,355.17
पुद्दुचेरी - 0.08 3.14 9.33
बिहार 95.91 108.52 142.45 159.51
ओड़ीसा 77.64 79.42 394.73 401.72
झारखण्ड 17.51 23.27 34.95 52.06
पश्चिम बंगाल 23.07 26.14 75.95 149.84
सिक्किम 0.01 0.00 0.01 0.07
असम 11.18 11.78 22.40 42.99
त्रिपुरा 5.02 5.09 5.09 9.41
अरुणाचल प्रदेश 0.27 0.27 5.39 5.61
मिजोरम 0.10 0.10 0.50 1.53
मणिपुर 0.01 0.03 3.44 6.36
मेघालय 0.01 0.01 0.12 0.12
नागालैण्ड 0.50 0.50 1.00 1.00
अंडमान और निकोबार 5.10 6.56 11.73 29.22
लक्षद्वीप 0.75 0.75 0.75 0.75
अन्य 58.31 58.31 0.00
कुल भारत (MW) 6,762.85 12,288.83 28,180.66 40,085.37
कुल भारत (GW) 6.7 12.2 28.1 40.0

प्रमुख प्रकाशवैद्युत विद्युतशक्ति केन्द्र संपादित करें

नीचे भारत की उन फोटोवोल्टाइक विद्युत केन्द्रों की सूचीइ दी गयी है जिनकी क्षमता १० मेगावाट से अधिक है।[14]

प्रमुख प्रकाशवैद्युत (PV) विद्युतशक्ति केन्द्र
संयन्त्र राज्य स्थिति का निर्देशांक DC अधिकतम शक्ति (MW) कब आरम्भ हुई टिप्पणी सन्दर्भ
भड़ला सौर पार्क राजस्थान 27°32′22.81″N 71°54′54.91″E / 27.5396694°N 71.9152528°E / 27.5396694; 71.9152528 (Bhadla Solar Park) &&&&&&&&&&&02245.&&&&&02,245 2020 विद्युत उत्पादन की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा सौर पार्क ; क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र (सन २०२० में) [15][16][17]
पावागढ़ सौर पार्क कर्नाटक 14°15′7″N 77°26′51″E / 14.25194°N 77.44750°E / 14.25194; 77.44750 (Pavagada Solar Park) &&&&&&&&&&&02050.&&&&&02,050 2019 सन २०२० में विद्युत उत्पादन की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सौर पार्क ; क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा सौर पार्क [18]
Kurnool Ultra Mega Solar Park आन्ध्र प्रदेश 15°40′53″N 78°17′01″E / 15.681522°N 78.283749°E / 15.681522; 78.283749 (Kurnool Solar Park) &&&&&&&&&&&01000.&&&&&01,000 2017 [19]
NP Kunta आन्ध्र प्रदेश 14°01′N 78°26′E / 14.017°N 78.433°E / 14.017; 78.433 (NP Kunta Ultra Mega Solar Power Project) &&&&&&&&&&&&0978.&&&&&0978 2021 In Nambulapulakunta Mandal. Total planned capacity 1500 MW [20][21][22]
Rewa Ultra Mega Solar Madhya Pradesh साँचा:WikidataCoord &&&&&&&&&&&&0750.&&&&&0750 2018 [23]
Charanka Solar Park Gujarat 23°54′N 71°12′E / 23.900°N 71.200°E / 23.900; 71.200 (Gujarat Solar Park 1) &&&&&&&&&&&&0690.&&&&&0690 2012 Situated at Charanka village in Patan district. Capacity expected to go up to 790 MW in 2019. [24][25][26]
Kamuthi Solar Power Project तमिलनाडु 9°20′51″N 78°23′32″E / 9.347568°N 78.392162°E / 9.347568; 78.392162 648 2017 With a generating capacity of 648 MWp at a single location, it is the world's 12th largest solar park based on capacity.
Ananthapuramu - II Andhra Pradesh 14°58′49″N 78°02′45″E / 14.98028°N 78.04583°E / 14.98028; 78.04583 (Ananthapuramu II solar park) &&&&&&&&&&&&0400.&&&&&0400 2019 Located at Talaricheruvu village in Tadipatri mandal of Anantapur district. Planned capacity 500 MW [27][28]
Galiveedu solar park Andhra Pradesh 14°6′21″N 78°27′57″E / 14.10583°N 78.46583°E / 14.10583; 78.46583 (Galiveedu solar park) &&&&&&&&&&&&0400.&&&&&0400 2020 Located at Marrikommadinne village in Galiveedu mandal of kadapa district. [29]
मन्दसौर सौर क्षेत्र मध्य प्रदेश 24°5′17″N 75°47′59″E / 24.08806°N 75.79972°E / 24.08806; 75.79972 (Mandsaur Solar Farm) &&&&&&&&&&&&0250.&&&&&0250 2017 [30]
Kadapa Ultra Mega Solar Park आन्ध्र प्रदेश 14°54′59″N 78°17′31″E / 14.91639°N 78.29194°E / 14.91639; 78.29194 (Kadapa solar park) &&&&&&&&&&&&0250.&&&&&0250 2020 Total planned capacity 1000 MW [31][32]
Welspun Solar MP project मध्य प्रदेश 151 2014 [33]
ReNew Power, Nizamabad तेलंगाना 143 2017 [34]
Sakri solar plant महाराष्ट्र &&&&&&&&&&&&0125.&&&&&0125 2013
NTPC solar plants &&&&&&&&&&&&0110.&&&&&0110 02015 2015 [35]
Maharashtra I Maharashtra &&&&&&&&&&&&&067.&&&&&067 02017 2017
Green Energy Development Corporation (GEDCOL) Odisha &&&&&&&&&&&&&050.&&&&&050 02014 2014 [36]
टाटा पॉवर सोलर सिस्टम (TPS), राजगढ़ मध्य प्रदेश &&&&&&&&&&&&&050.&&&&&050 2014 [37]
Welspun Energy, Phalodhi राजस्थान &&&&&&&&&&&&&050.&&&&&050 02013 2013 [38]
जालौन सौर ऊर्जा परियोजना उत्तर प्रदेश &&&&&&&&&&&&&050.&&&&&050 02016 2016
GEDCOL ओड़िसा &&&&&&&&&&&&&048.&&&&&048 02014 2014 [39]
Karnataka I कर्नाटक &&&&&&&&&&&&&040.&&&&&040 02018 2018
बिट्टा सौर ऊर्जा संयन्त्र गुजरात &&&&&&&&&&&&&040.&&&&&040 02012 2012 [40]
धीरूभाई अम्बानी सौर पार्क, पोखरण राजस्थान &&&&&&&&&&&&&040.&&&&&040 2012 [41]
Rajasthan Photovoltaic Plant राजस्थान &&&&&&&&&&&&&035.&&&&&035 2013 [42]
Welspun, भटिंडा पंजाब &&&&&&&&&&&&&034.&&&&&034 2015 [43]
Moser Baer, पाटन जिला गुजरात &&&&&&&&&&&&&030.&&&&&030 2011 [44]
ललितपुर सौर ऊर्जा परियोजना उत्तर प्रदेश &&&&&&&&&&&&&030.&&&&&030 02015 2015 [45]
Mithapur Solar Power Plant गुजरात &&&&&&&&&&&&&025.&&&&&025 2012 [46]
GEDCOL ओड़ीसा &&&&&&&&&&&&&020.&&&&&020 02014 2014 [47]
Kadodiya Solar Park मध्य प्रदेश &&&&&&&&&&&&&015.&&&&&015 02014 2014
Telangana I Telangana &&&&&&&&&&&&&012.&&&&&012 02016 2016
Telangana II Telangana &&&&&&&&&&&&&012.&&&&&012 02016 2016
NTPC Odisha &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02014 2014
Sunark Solar Odisha &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02011 2011
RNS Infrastructure Limited, Pavagada Karnataka &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02016 2016
Bolangir Solar Power Project Odisha &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02011 2011
Azure Power, Sabarkantha Gujarat &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 2011 [48][49]
Green Infra Solar Energy, Rajkot Gujarat &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02011 2011 [50][51]
Waa Solar Power Plant, Surendranagar Gujarat &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02011 2011 [52]
Sharda Construction, Latur Maharashtra &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02015 2015 [53]
Ushodaya Project, Midjil Telangana &&&&&&&&&&&&&010.&&&&&010 02013 2013

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन संपादित करें

 
भारतीय सौर मिशन

जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन योजना की शुरुआत 2009 में जलवायु परिवर्तन पर राष्‍ट्रीय कार्य योजना के एक हिस्‍से के रूप में की गई। इस मिशन का लक्ष्य 2022 तक 20 हजार मेगावाट क्षमता वाली ग्रिड से जोड़ी जा सकने वाली सौर बिजली की स्‍थापना और 2 हजार मेगावाट के समतुल्‍य गैर-ग्रिड सौर संचालन के लिए नीतिगत कार्य योजना का विकास करना है। इसमें सौर तापीय तथा प्रकाशवोल्टीय दोनों तकनीकों के प्रयोग का अनुमोदन किया गया।[54] इस मिशन का उद्देश्‍य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्‍थापित करना है।

लक्ष्य संपादित करें

मिशन के लक्ष्‍य में (1) 2022 तक 20 हजार मेगावाटा क्षमता वाली-ग्रिड से जुड़ी सौर बिजली पैदा करना, (2) 2022 तक दो करोड़ सौर लाइट सहित 2 हजार मेगावाट क्षमता वाली गैर-ग्रिड सौर संचालन की स्‍थापना (3) 2 करोड़ वर्गमीटर की सौर तापीय संग्राहक क्षेत्र की स्‍थापना (4) देश में सौर उत्‍पादन की क्षमता बढ़ाने वाली का अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण और (5) 2022 तक ग्रिड समानता का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए अनुसंधान और विकास के समर्थन और क्षमता विकास क्रियाओं का बढ़ावा शामिल है।[55] इस मिशन को तीन चरणों में लागू किया जाना है:[56]

चरण अवधि संचयी लक्ष्य (वर्गमीटर)
चरण-1 वर्ष 2013 तक 70 लाख
चरण-2 वर्ष 2013-17 तक 1.50 करोड़
चरण-3 वर्ष 2017-22 तक 2 करोड़

वर्तमान स्थिति संपादित करें

२४ जुलाई २०१४ की एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मिशन का चरण -1 पूरा कर लिया गया है और चरण-1 के अंत तक प्राप्त उपलब्धियां 7.001 मिलियन वर्गमीटर है।[56][57]

आवेदन खण्ड पहले चरण के लिए लक्ष्य (2010-13) पहले चरण की उपलब्धियां[57]
ग्रिड सौर ऊर्जा 1,100 मेगावाट 1,684.4355 मेगावाट
ऑफ-ग्रिड सौर अनुप्रयोगों का आवंटन 200 मेगावाट 252.5 मेगावाट
सौर तापक संग्राहक (एसडब्लूएचएस) सौर खाना पकाने, सौर ठंडा, औद्योगिक प्रक्रिया गर्मी अनुप्रयोग आदि) 70 लाख वर्गमीटर 70.01 लाख वर्गमीटर

इन योजनाओं के लिए वित्त वर्ष 2010-11 से 2012-13 में कुल 1793.68 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई जिसमें 1758.28 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग पहले चरण में किया गया।[57]

दूरवर्ती ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम संपादित करें

इस कार्यक्रम के तहत उन गांवों एवं कस्बों में नवीकरणीय उर्जा के जरिए प्रकाशबिजली की व्यवस्था करनी है जो ग्रिड विस्तार की अव्यवहार्यता की वजह से राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत आपूर्ति से वंचित रह गए। इस कार्यक्रम के तहत गांवों और कस्बों को 90 प्रतिशत केन्द्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है।[58] हालाँकि, इस कार्यक्रम में सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा जैसे लघु जलविद्युत योजना, पवनचक्कीं, बायोमास आदि भी शामिल हैं। दूरवर्ती ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 2011-12 से 2013-14 के दौरान विभिन्‍न राज्यों 819 गाँवों में सौर ऊर्जा के लिए स्वीकृति दी गई।[59]

प्रमुख परियोजनाएँ संपादित करें

राजस्थान में जयपुर के पास सांभर में हिंदुस्तान सॉल्ट्स लिमिटेड की खाली पड़ी जमीन पर 4,000 मेगावाट क्षमता की एक परियोजना २०१४ से लगाई जाएगी। इसे सरकारी क्षेत्र की छह प्रमुख कंपनियां- भेल, पावरग्रिड, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन, सतलुज जल विद्युत निगम, हिंदुस्तान साल्ट्स और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स मिलकर लगाएंगी। इसके लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के बाद ऐसी अन्य सोलर पावर परियोजनाएँ लगाने का काम भी जल्द शुरू होगा। परियोजना के पहले चरण में एक हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा, जो वर्ष 2017 तक शुरू हो जाएगा। शेष 3,000 मेगावाट क्षमता का विस्तार दूसरे चरण में किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त तीन वर्ष का समय लगेगा।[60][61]

बढ़ावा देने के लिए उठाए गए अन्य कदम संपादित करें

जवाहरलाल नेहरू राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा मि‍शन की ऑफ ग्रिड तथा विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा के अंतर्गत, मंत्रालय 27 रुपये प्रति डब्‍ल्‍यूपी से 135 रुपये प्रति डब्‍ल्‍यूपी के बीच सौर ऊर्जा पीवी प्रणाली तथा विद्युत संयंत्रों की स्‍थापना के लिए 30 प्रति‍शत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करता है। विशेष श्रेणी के राज्‍यों अर्थात् पूर्वोत्‍तर राज्‍यों, सिक्किम, जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड, लक्षदीप और अंडमान निकोबार द्वीप के लिए मंत्रालय सरकारी संगठनों (वाणिज्‍य संगठनों और कारपोरेशनों के लिए नहीं) हेतु 81 रुपये प्रति डब्‍ल्‍यूपी से 405 रुपये प्रति डब्‍ल्‍यूपी के बीच 90 प्रतशित पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करता है।[62] नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, सौर जल तापक प्रणाली, सौर लालटेन, घरों और सड़कों की लाइटें तथा पीवी पॉवर प्‍लांटो जैसे सौर फोटो वोल्‍टेइक प्रणालियों के लिए 30 प्रतिशत तक की केन्‍द्रीय वित्‍तीय सहायता (सीएफए) उपलब्‍ध करवा रहा है। यह सीएफए पूरे देश के लिए एक समान है, लेकिन विशेष श्रेणी के राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेश द्वीपों और अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा से लगे जिलों में सौर जल तापक प्रणाली के लिए सीएफए 60 प्रतिशत तक और कुछ श्रेणियों की सरकारी संस्‍थानों के लिए सौर फोटो वोल्‍टेइक प्रणालियों के लिए यह 90 प्रतिशत तक है।[63]

विदेशी सहयोग संपादित करें

नार्वे ने मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और जम्‍मू एवं कश्‍मीर में सौर ऊर्जा के लघु –ग्रिड संयंत्रों से 28 गांवों के वि‍धुतीकरण की परियोजना को सहायता प्रदान की है।[62]

राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा संस्‍थान संपादित करें

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सौर विद्युत प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान, विकास और परीक्षण करने के लिए राष्‍ट्रीय सौर ऊर्जा संस्‍थान (नाइस) की स्‍थापना की है।[64]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Global Solar Atlas". मूल से 27 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2018.
  2. "सौर ऊर्जा उत्पादन". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 31 जुलाई 2009. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  3. "सौर ऊर्जा का दोहन". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 7 जुलाई 2014. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  4. "भारत में सौर ऊर्जा क्षमता ने 5,000 मेगावाट का जादुई आंकड़ा पार किया". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 15 जनवरी 2016. मूल से 26 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2016.
  5. PM Narendra Modi and French President Francois Hollande to launch game changing solar alliance, दि इकॉनोमिक टाइम्स, 30 November 2015
  6. France, India to launch global solar alliance, Reuters, 29 November 2015
  7.   http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/global-solar-alliance-with-india-will-increase-step/articleshow/49972752.cms Archived 2015-12-08 at the वेबैक मशीन
  8. Ministry of New and Renewable Energy (12 February 2019). "Installed Capacity of Various Renewable Modes of Energy". pib.gov.in. अभिगमन तिथि 2021-06-26.सीएस1 रखरखाव: authors प्राचल का प्रयोग (link)
  9. Annual Report 2016-17 Ministry of New and Renewable Energy, Government of India. pg 58. Retrieved on 28 June 2021. Archived on 21 April 2021.
  10. Annual Report 2017-2018. Ministry of New and Renewable Energy, Government of India. pg 34. Retrieved on 28 June 2021. Archived on 21 April 2021.
  11. Annual Report 2019-2020. Ministry of New and Renewable Energy, Government of India. pg 19. Retrieved on 28 June 2021. Archived on 21 April 2021.
  12. "State-wise installed capacity of Grid Interactive Renewable Power as on 31.03.2021" (MS Excel Document). mnre.gov.in. मूल से 13 May 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 March 2021.
  13. Solar Energy. Overview. Ministry of New and Renewable Energy, Government of India. Retrieved on 28 June 2021. Archived on 4 June 2021. (साँचा:N.b.This site keeps updating.)
  14. "Plant wise details of Renewable Energy Installed Capacity" (PDF). मूल (PDF) से 25 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 March 2020.
  15. Singh, Harsha Kumari (21 May 2017). "Country's Biggest Solar Park In Rajasthan, At The Heart Of India's Clean Energy Push". NDTV. मूल से 12 February 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 June 2017.
  16. Solar plants of 620 MW get operational at Bhadla park Archived 3 नवम्बर 2018 at the वेबैक मशीन, The Times of India, 2 October 2018
  17. "Azure Power commissions 150 Mw solar project in Rajasthan". ETEnergyworld.com. 29 April 2019. मूल से 2 May 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 April 2019.
  18. "World's largest solar park in Karnataka is now fully operational". cnbctv18.com. 27 January 2020. अभिगमन तिथि 12 June 2020.
  19. Anjali Jaiswal, Laasya Bhagavatula (31 October 2017). "The World's Largest Solar Park - Kurnool, India". Natural Resources Defense Council. मूल से 7 November 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 November 2017.सीएस1 रखरखाव: authors प्राचल का प्रयोग (link)
  20. NTPC commissioned 50 MW of NP Kunta Ultra Mega Solar Power Project Stage-I in Anantapuramu Archived 4 मार्च 2017 at the वेबैक मशीन, India Infoline News Service, 1 August 2016
  21. Kabeer, Nitin (17 May 2018). "Solar Projects Totaling 127 MW Commissioned This Week". Mercom India. मूल से 24 May 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 May 2018.
  22. "Tata Power commissions 100 MW solar power capacity in AP". Business Standard. PTI. 2 July 2018. मूल से 2 July 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 July 2018.
  23. 750MW Madhya Pradesh solar plant starts operations, to serve Delhi Metro Archived 13 जुलाई 2018 at the वेबैक मशीन, IANS, The New Indian Express, 6 July 2018
  24. "GIPCL commissions 75 MW solar power project in Gujarat". Asian Age. PTI. 7 June 2019. मूल से 7 June 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 June 2019.
  25. India Pushes Ultra-Mega Scheme To Scale Solar PV Archived 26 जनवरी 2019 at the वेबैक मशीन, Forbes, William Pentland, 9 September 2014
  26. "Gujarat riding on the suns chariot". Times of India. 2 December 2018. मूल से 15 April 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 January 2019.
  27. "Solar plant commissioned". मूल से 20 February 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 February 2019.
  28. "Ananthapuramu -II ultra mega solar park 500 MW - Land details". मूल से 20 February 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 February 2019.
  29. "SECI Refuses to Lower Tariffs for Andhra Solar Projects". अभिगमन तिथि 17 February 2020.
  30. "NTPC's Rs 1,500 crore solar power plant inaugurated by MP Chief Minister". मूल से 12 July 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 July 2018.
  31. "ENGIE fully commissions 250 MW Kadapa solar project in Andhra Pradesh". अभिगमन तिथि 17 February 2020.
  32. "List of projects that are part of Kadapa Mega Solar Park". अभिगमन तिथि 18 February 2020.
  33. "Neemuch Solar Plant inaugurated by Narendra Modi and MP CM Shivraj Singh Chauhan". मूल से 7 September 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 September 2014.
  34. "Telangana gets largest solar farm in Nizamabad district - Times of India".
  35. "NTPC solar power plants performance". ETEnergyworld.com. 1 April 2016. अभिगमन तिथि 30 April 2016.
  36. "Green Energy Corp to set up 50 mw Solar Power Plant". Odisha Sun Times. Bhubaneswar, India. 5 December 2013.
  37. "NTPC's 50 MW solar power plant in Madhya Pradesh commissioned". Economic Times. अभिगमन तिथि 12 September 2014.
  38. "Welspun Energy commissions largest solar project". Economic Times. Jaipur, India. 12 March 2013.
  39. "Odisha to float tenders soon for 48 MW solar power". Business Standard. Bhubaneswar, India. 30 December 2011.
  40. "Adani Group commissions largest solar power project". Economic Times. New Delhi, India. 5 January 2012.
  41. "Reliance Power to Buy First Solar Panels for U.S.-Backed Project". Bloomberg. India. 5 September 2011.
  42. "Azure commissions 35 MW solar power plant in Rajasthan". mint (अंग्रेज़ी में). 2013-02-15. अभिगमन तिथि 2021-07-18.
  43. PTI (23 January 2018). "Welspun Renewables commissions 34 MW solar project in Punjab". The Hindu @businessline (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-07-18.
  44. "Moser Baer commissions 30-MW solar farm in Gujarat". The Hindu (अंग्रेज़ी में). PTI. 2011-10-12. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-07-18.सीएस1 रखरखाव: अन्य (link)
  45. "Akhilesh launches 30MW solar plants in Lalitpur". The Times of India. 8 May 2015. अभिगमन तिथि 18 July 2021.
  46. "Tata Power commissions 25MW solar project in Gujarat". मूल से 18 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2022.
  47. "GEDCOL seeks land transfer for 20 Mw solar plant". Business Standard. Bhubaneswar, India. 1 April 2014. अभिगमन तिथि 18 July 2021.
  48. "World-Bank Backed Azure Starts Up Solar-Power Plant in India". Bloomberg. 8 June 2011.
  49. Bay Area News Group, Sunday 1 January 2012; Sun-drenched India sucks up the rays, author=Vikas Bajaj
  50. MW scale Grid Solar Power Plants Commissioned in India
  51. "Green Infra". मूल से 26 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2022.
  52. "Surendranagar Solar Farm". मूल से 26 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2022.
  53. Waaree Energies commissions 10 MW solar power plant Archived 12 जुलाई 2015 at the वेबैक मशीन. Maharashtra Projects
  54. "जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन- सोलर इंडिया पर माननीय डॉ॰ फारूख अब्दुल्ला का वक्तव्य". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 23 नवम्बर 2009. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  55. "जवाहर लाल नेहरू राष्‍ट्रीय सौर मिशन की प्रगति संतोषजनक". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 15 मार्च 2011. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  56. "जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 24 जुलाई 2014. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  57. "जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय सौर मिशन". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 11 दिसम्बर 2013. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  58. "सुदूर ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम ग्यारहवीं योजना की शेष अवधि में भी जारी रहेगा". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 27 अगस्त 2009. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  59. "दूरवर्ती ग्राम विद्युतीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सौर ऊर्जा का उत्‍पादन". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 18 दिसम्बर 2013. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  60. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2014.
  61. "सौर परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक की सहायता". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 7 फ़रवरी 2014. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  62. "सौर ऊर्जा को बढ़ावा". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 24 जुलाई 2014. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  63. "सौर हीटर और लैंप". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 17 दिसम्बर 2013. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.
  64. "विद्युत उत्‍पादन के लिए सब्सिडी". पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. 25 फ़रवरी 2014. मूल से 28 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें