मध्य भू कक्षा (Medium Earth orbit) (MEO), जिसे कभी कभी अंतरमाध्यमिक वृताकार कक्षा (अंग्रेज़ी: intermediate circular orbit (ICO)) भी कहते हैं, पृथ्वी के वायुमंडल में निम्न भू कक्षा से उपर और भू-स्थिर कक्षा से नीचे का क्षेत्र है जो कि लगभग (2,000 किलोमीटर (1,243 मील)) की ऊंचाई पर स्थित है। [1]

भू-स्थिर, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, कम्पास (मीओ), अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी और इरीडियम नक्षत्र के कक्षाओं की, पृथ्वी और वैन एलेन विकिरण पट्टी के पैमाने पर तुलना।[a] चंद्रमा की कक्षा भू-स्थिर कक्षा से 9 गुना ज्यादा है। [b] (विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिये चित्र, में किसी शब्द के उपर माउस घुमाएँ।)
निम्न, मध्य व उच्च भू कक्षाओं का पैमाने पर चित्र

इस क्षेत्र में घूम रहे उपग्रहोंं का मुख्य कार्य भ्रमण (नैवीगेशन), संचार और अंतरिक्षीय वायुमंडल का अध्धयन करना होता है।[1] इस कक्षा में सबसे आम ऊँचाई लगभग 20,200 किलोमीटर (12,552 मील)) की है जिससे १२ घंटों की कक्षीय अवधि बनती है। इस अवधि को जीपीएस के उपग्रहों द्वारा उपयोग होता है।[1] मध्य भू कक्षा में मौजूद अन्य प्रमुख उपग्रहों में हैं ग्लोनास (जिसकी ऊँचाई है 19,100 किलोमीटर (11,868 मील)) और गैलिलियो (ऊँचाई: 23,222 किलोमीटर (14,429 मील)) उपग्रह नक्षत्र।[उद्धरण चाहिए] उत्तर और दक्षिण ध्रुव तक संचार सुविधाएँ पहुँचाने वाले उपग्रहों को भी मध्य भू कक्षा में ही रखा गया है। [2]

मिओ उपग्रहों की कक्षीय अवधि २ से २४ घंटों तक की हो सकती है।[1] इस कक्षा में बहुत सारे उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

टिप्पणियाँ संपादित करें

  1. कक्षीय अवधि व वेग की निम्न सूत्रों की मदद से गणना की जाती है 4π²R³ = T²GM और V²R = GM, जहाँ R = कक्षा की त्रिज्या मीटर में है, T = सेकेन्डों में कक्षीय अवधि, V = कक्षीय वेग मी/से में, G = गुरुत्व बल ≈ 6.673×10-11 Nm²/kg², M = धरती का द्रव्यमान ≈ 5.98×1024 kg.
  2. लगभग 8.6 गुणा (त्रिज्या और लंबाई में) जब चंद्रमा धरती के सबसे नजदीक होता है (363 104 किमी ÷ 42 164 किमी) से लकर 9.6 गुणा जब ये अधिकतम दूरी पर होता है (405 696 किमी ÷ 42 164 किमी)।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Definitions of geocentric orbits from the Goddard Space Flight Center". User support guide: platforms. नासा गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर. मूल से 27 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०१-०६-२०१६. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Satellite Basics: Solution Benefits". मूल से 19 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2016.

साँचा:कक्षाएँ