श्रीमती मरीना आब्रमोविक विश्व-प्रसिद्ध प्रदर्शन कलाकार हैं, जिन्हें "प्रदर्शन कला की मातामही" के रूप में जाना जाता है। वे मूलत: सर्बिया देश से हैं, परंतु वर्त्तमान में वे अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में रहती हैं। इनकी कला का उद्देश्य कलाकार और दर्शकों के बीच के सम्बन्ध, मानव देह की सीमा, एवं मन की संभावनाओं का समन्वेषण करना है।

मरीना देवी का जन्म शक १८६८ में बेलग्रेड नगर में हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध में नायकत्व के लिए उनके माता-पिता को यूगोस्लाविया शासन ने "राष्ट्रनायक" के पदवी से सम्मानित किया।[1] शक १८९४ में मरीना देवी ने क्रोएशिया की ललित कला अकादमी से स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। तत्पश्चात वे एम्स्टर्डम में बस गईं। शक १८६९ में उन्होंने एडिनबर्ग नगर में उनकी पहली कला प्रदर्शनी लगी।[2] अगले पाँच दशकों में उनकी कला को विश्वभर में सराहा गया। शक १९१९ में उन्हें स्वर्णसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[3] शक १९२५ में अंतरराष्ट्रीय कला आलोचक सभा ने उनके प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। शक १९३१ में प्लायमाउथ विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद कला डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।[4]

संदर्भ सूची संपादित करें

  1. "Interview: Marina Abramović". मूल से 5 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2016.
  2. "Marina Abramovic". मूल से 1 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2016.
  3. "1986". मूल से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2016.
  4. "University of Plymouth unveils 2009 Honorary Degree Awards". मूल से 10 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2016.