महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण

महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण भारतीय सर्वेक्षण विभाग की एक परियोजना थ। यह १९वीं शताब्दी में चली थी। इसको आरंभिक दौर में विलियम लैम्बटन ने चलाया था और बाद में जॉर्ज एवरेस्ट ने संचालित किया था। इसके अंतर्गत ब्रिटिश भारत में मानचित्र बनाना, हिमालय क्षेत्रों की ऊंचाइयां नापना आदि आता था।

१८७० में निर्मित भारतीय उपमहाद्वीप का एक मानचित्र जिसमें त्रिभुज और ट्रान्सेक्ट ( transects) दर्शाए गये हैं।