मानसी पारेख गोहिल

भारतीय अभिनेत्री

मानसी पारेख गोहिल एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, निर्माता और सामग्री रचयिता हैं। ये कई भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं। इनमें से एक धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सुमित संभाल लेगा है, जिसमें इनके किरदार का नाम माया है, जो काफी प्रसिद्ध हो चुका है। इस धारावाहिक में अपने अभिनय के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सहायक किरदार निभाने के लिए मिला है। ये एक गायिका के रूप में ज़ी टीवी के एक रियलिटी शो को स्टार या रॉकस्टार में जीत भी हासिल कर चुकी हैं। ये इसी के साथ सौल सूत्र नाम से एक प्रॉडक्शन हाउस भी खोल चुकी हैं, जिसमें ये डिजिटल सामग्री का निर्माण करती हैं।

मानसी पारेख गोहिल
जन्म 10 जुलाई 1986 (1986-07-10) (आयु 37)[1]
अहमदाबाद
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा बीए (अंग्रेजी साहित्य में)
पेशा अभिनेत्री, मॉडल, गायिका
कार्यकाल 2008 - वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण गुलाल, सुमित संभाल लेगा
जीवनसाथी पार्थिव गोहिल (वि॰ 2008)
बच्चे 1
संबंधी महेश पारेख (पिता), मनीषा पारेख (माँ)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

निजी जीवन संपादित करें

मानसी का जन्म गुजरात में हुआ था, और वे मुंबई में पली-बढ़ी थी। हालांकि मुंबई में शुरू से रहने के बाद भी ये काफी हद तक गुजरात से जुड़ी हुई हैं और कई बार गुजरात यात्रा करते रही हैं। इन्हें संगीत से काफी लगाव है और ये पुरषोत्तम उपाध्याय की प्रशंसक हैं।[2] इन्होंने 2008 में पार्थिव गोहिल से शादी कर ली। दोनों अपने करियर में ध्यान देने के लिए बच्चे की योजना कुछ साल बाद बनाने का फैसला किया और बाद में इनकी निरवी नाम की एक बेटी हुई।[3]

अभिनय संपादित करें

मानसी ने टीवी धारावाहिकों में अभिनय की शुरुआत 2004 में कितनी मस्त है ज़िंदगी से शुरू किया, लेकिन 2005 में स्टार वन के धारावाहिक इंडिया कॉलिंग के कारण इन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई। ये ज़ी टीवी के रियलिटी शो स्टार या रॉकस्टार नाम के गाने के रियलिटी शो में जीत हासिल की और उसके बाद स्टार प्लस के गुलाल नामक धारावाहिक में भी काम किया। इसके बाद इन्होंने 9एक्स नामक चैनल के धारावाहिक रिमोट कंट्रोल में भी नजर आई और उसके बाद स्टार वन के लाफ्टर के फटके में भी दिखाई दी।

इसके बाद ये तमिल भाषा में बनी एक प्रेमी कहानी पर आधारिक फिल्म लीलाईमें अभिनेता शिव पंडित के साथ अभिनय किया। ये फिल्म अप्रैल 2012 में प्रदर्शित हुई। इसके बाद मानसी ने ये कैसी लाइफ के साथ हिन्दी में भी शुरुआत की, जो गोवा के फिल्मोत्सव में दिखाया गया।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Thanks for birthday wishes". Instagram. 11 July 2018.
  2. Jambhekar, Shruti (April 10, 2014). "Manasi Parekh Gohil's love for Gujarati culture". The Times of India. मूल से 23 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.
  3. "Manasi Parekh Gohil: With Nirvi's birth, many things became insignificant for me". टाइम्स ऑफ इंडिया. 12 मई 2018. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.
  4. "Hindi actors learn Tamil for good performance in 'Leelai'". मूल से 23 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें