मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, 2015 में प्रदर्शित एक भारतीय फ़िल्म है जिसको पहले छूने चली आसमान के नाम से भारतीय बाजार में और मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ नाम से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जाना गया है। इसका निर्देशन शोनाली बोस और इसमें कल्की केकलां मुख्य भूमिका में हैं।[3][4] कल्कि ने लड़की जोकि सेरिब्रल पाल्सी(cerebral palsy) से पीड़ित है का किरदार निभाया है।[5] यह फ़िल्म उस लड़की के संघर्ष के विषय में बताती है। इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 8 सितम्बर 2014 को टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में हुआ।[6][7][8] भारत में ये फ़िल्म 17 अप्रैल 2015 को रिलीज़ हुई।[9]

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ
निर्देशक शोनाली बोस[1]
लेखक शोनाली बोस
निर्माता शोनाली बोस
नीलेश मनियार
अभिनेता कल्की केकलां[2]
रेवथी
सयानी गुप्ता
छायाकार ऐनी मिसावा
संपादक मोनिषा आर बलदावा
संगीतकार मिक्की मैकक्लेअरी
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अप्रैल 17, 2015 (2015-04-17)
देश भारत
भाषायें हिंदी
अंग्रेजी

पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्म ने नेटपैक अवार्ड वर्ल्ड , इंटरनेशनल एशियन फ़िल्म प्रीमियरऔर टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2014 (TIFF) में अवार्ड जीता। ये एकलौती भारतीय फ़िल्म थी जिसने पिछले साल (TIFF) में अवार्ड जीता। कल्की केकलां को एस्टोनिया (Estonia) में आयोजित टलिन ब्लैक नाइट्स फ़िल्म फेस्टिवल 2014 में बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला।[10][11] फ़िल्म ने वेसोल फ़िल्म फेस्टिवल 2015 (Vesoul Film Festival) ,फ्रांस में ऑडियंस अवार्ड और यूथ ज्यूरी अवार्ड जीता।[12] बेस्ट कंपोजर के लिए एशियन फ़िल्म अवार्डस 2015 भी जीता ।[13][14]

कहानी संपादित करें

लैला (कल्की केकलां) एक व्हीलचेयर पर रहने वाली सेरिब्रल पाल्सी (cerebral palsy) से पीड़ित एक किशोर लड़की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा है। जो एक महत्वकांक्षी लेखिका भी है वह यूनिवर्सिटी में एक इंडी बैंड के लिये लिरिक्स लिखती है व इलेक्ट्रॉनिक साउंड्स का भी निर्माण करती है। लैला कॉलेज के लीड सिंगर के प्यार करने लगती है पर उसका दिल टूट जाता है जब वह उसे नकार (रिजेक्ट) देता है। लेकिन वह शीघ्र ही इस घटना से उबर जाती है जब उसे न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में एक सेमिस्टर के लिये स्कॉलरशिप मिलती है। वह अपनी माँ (रेवथी) के साथ वहां चली जाती है। मेनहट्टन में रहते हुए उसकी मुलाकात एक आकर्षक जवान युवक जेरेड (विलियम मोसेले) से होती है जो उसे टाइपिंग में सहायता करने के लिए लगाया गया है। लैला की मुलाकात एक सक्रियातवादी (एक्टिविस्ट) ख़ानुम (सयानी गुप्ता) से भी होती है जो एक पाकिस्तानी बांग्लादेश मूल की लड़की है , जिसके साथ वो प्यार में पड़ जाती है। जैसे ही वो एक यात्रा की शुरुआत करती है तो उसे पता चलता है कि वह उभयलिंगी (बायसेक्सुअल) है क्योंकि ख़ानुम के साथ रहते हुए भी उसे जेरेड के प्रति आकर्षण का अनुभव होता है। ख़ानुम और लैला एक दूसरे से प्यार करते हैं इस बात से अनभिज्ञ( बेखबर) लैला की माँ उन दोनों को केवल एक दूसरे का मित्र ही समझती है। वह ख़ानुम को दिल्ली आ कर उनके साथ सर्दियों की छुट्टी बिताने का आग्रह करती है। इसी समय लैला अपनी माँ को अपनी सेक्सुअलिटी और उसके व ख़ानुम के बीच के रिश्ते के बारे में बताने का साहस जुटा पाती है। और यही बात आने वाली कहानी का निर्माण करती है।[6][8]

पात्र संपादित करें

रिसेप्शन संपादित करें

मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया। SkjBollywoodNews.com के सुभाष के झा ने फ़िल्म को 5 में से 5 स्टार दिए और लिखा, "मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ जीवन के मज़े व खट्टे मीठे स्वाद को दर्शाती है। ये एक भावनाओं से परिपूर्ण जीवन की अंतहीन तलाश को दर्शाती है।"[16]

संगीत संपादित करें

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."दुसौकुटे (Dusokute)"प्रसून जोशीजोई बरुआ3:05
2."फॉरेन बलमवा"प्रसून जोशीसोनू कक्कड़2:28
3."छूने चली आसमान"प्रसून जोशीरेचल वर्घेस3:05
4."आई नीड ए मैन" विविने पोचा(Vivienne Pocha)2:45

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "A CONVERSATION WITH SHONALI BOSE". Film Independent. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2014.
  2. "Kalki in MARGARITA, WITH A STRAW; plays character with cerebral palsy". glamsham.com. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2014.
  3. "Kalki plays a disabled girl in Margarita, With a Straw". BLOCKBUSTER. मूल से 18 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मार्च 2014.
  4. "choone-chali". मूल से 29 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2015.
  5. "Shonali Bose focuses lens on taboo subject - again". ZEE News. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मार्च 2014.
  6. "Kalki's Margarita With a Straw at TIFF". FirstPost. मूल से 22 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2014.
  7. "TIFF Adds 'Clouds of Sils Maria' and 'Two Days, One Night,' Reveals 5 More Lineups". Indiewire. मूल से 28 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 August 2014.
  8. "Margarita, with a Straw". TIFF. मूल से 30 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-09-04.
  9. "Margarita, with a Straw". India.com. मूल से 20 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-09-04.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2015.
  11. "The Best Actress Award At The Tallinn Black Nights Film Festival". मूल से 2 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 दिसंबर 2014.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2015.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2015.
  14. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2015.
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2015.
  16. Subhash K. Jha. "Margarita With A Straw: Movie Review". SKJ Bollywood News. मूल से 18 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें