मिलिंद सोमन

भारतीय अभिनेता

मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में दाखिला ले लिया। बाद में, उन्होंने एमएचएच सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक, बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया।

मिलिंद सोमन

2012 में मिलिंद सोमन स्पोर्ट्स इवेंट के लिए एनडीटीवी मार्क्स में
जन्म 4 नवम्बर 1965 (1965-11-04) (आयु 58)
ग्लास्गो, स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा तैराक, मॉडल, अभिनेता, निर्माता और वास्तविकता टेलीविजन व्यक्तित्व
जीवनसाथी माइलिन जैम्पानोई (वि. 2006–विवि. 2009)
अंकिता कंवर (वि. 2018)[1]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

मिलिंद सोमन वर्तमान में अंकिता कंवर से विवाहित हैं। उनका रिश्ता मधु सप्रे के साथ भी था, बाद में उनका अलगाव हो गया। उनकी अपनी 2006 की फ़िल्म, वैली ऑफ़ फ़्लाॅवर के सेट पर फ़्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से मुलाकात हुई। जुलाई 2006 में गोवा में एक रिसॉर्ट में दोनो ने विवाह कर लिया। मिलिंद और माइलिन ने 2008 में अलग होने फ़ैसला कर लिया। दंपति ने 2009 में तलाक़ का फ़ैसला कर लिया।[2]

22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलिबाग में अंकिता कँवर से विवाह किया।[3]

करियर संपादित करें

यद्यपि सोमन के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा है, लेकिन उन्होंने कभी इस क्षेत्र में करियर बनाने का नहीं सोचा। इसलिए, वे 1988 में मॉडलिंग के क्षेत्र में आ गये। सोमन ने अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो, मेड इन इंडिया (1995) में दिखाई दिये। 1990 के दशक के मध्य में मॉडल के रूप में काम करने के कुछ समय बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान कथा टीवी श्रृंखला कैप्टन व्यॉम में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद 2000 के शुरूआत में उन्होंने अपना ध्यान फिल्मों पर केंद्रित किया। सोमान की फिल्मों में 16 दिसंबर, पचिकिली मुथुचाराम, पायया, अग्नि वर्षा और नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला आदि शामिल हैं। 2007 में वे भ्रम, सलाम भारत और भ्रेजा फ्राई में दिखाई दिए। 2009 में उन्होंने सचिन कुंडलकर की मराठी फिल्म गांधी में अभिनय किया। उन्होंने वैली ऑफ फ्लॉवर और द फ्लैग समेत कई अंग्रेजी भाषा और अन्य विदेशी भाषा फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखला में भी अभिनय किया है। स्वीडिश फिल्म अर्न - द नाइट टेम्पलर में उन्होंने अरब और मुसलमानों के सम्मानित 12वीं शताब्दी के कुर्द नेता सलादीन को अभिनित किया था। 2016 में वे हिंदी फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक चरित्र भूमिका निभाते नज़र आये थे।[4]

सोमन हिंदी फिल्म नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला (2003) के निर्माता थे। उन्होंने भूत बना दोस्त नामक बच्चों के टेलीविजन धारावाहिक भी प्रस्तुत किया हैं।[5]

2010 में, उन्होंने प्रशिध्द रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीज़न 3) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वे चौथे स्थान पर आये थे।

2012 में जोड़ी ब्रेकर्स में सोमन ने अभिनय किया था हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

20 मई 2012 को वह पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए ग्रीनथॉन, एनडीटीवी के लिए 30 दिनों में 1,500 किमी चलने का एक लिम्का रिकॉर्ड धारक बने। उसी वर्ष महिलाओं के बीच अच्छे स्वास्थ्य और स्तन कैन्सर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए देश की सबसे बड़ी 'महिलाओं की दौड़' पिंकथोन को उनके मार्गदर्शन में स्थापित किया गया था। 2015 में, मिलिंद ने अपनी पहली कोशिश में 15 घंटे और 19 मिनट में "आयरनमैन" चुनौती पूरी की।[6] इस ट्रायथलॉन में 3.8 किमी की तैराकी, 180.2 किलोमीटर की साइकिल की सवारी और उस क्रम में 42.2 किलोमीटर की दौड़ शामिल होती है, जिसमें प्रतिभागियों को 'आयरनमैन' का खिताब जीतने के लिए 17 घंटे के भीतर पूरा करने की आवश्यकता होती है। 'आयरनमैन' शीर्षक प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाता है जो दिए गए समय के भीतर उपलब्धि प्राप्त करता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Milind Soman and Ankita Konwar to exchange wedding vows in Alibaug today". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 22 April 2018. मूल से 22 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2018.
  2. "Milind and Mylene part ways". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 4 July 2008. मूल से 31 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2018.
  3. कुशवाहा, अल्केश. "तो यहाँ शादी कर रहे हैं मिलिंद सोमन और अंकिता कँवर!". एनडीटीवी इन्डिया. मूल से 22 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  4. "Milind Soman in Sanjay Leela Bhansali's Bajirao Mastani". bollywoodhungama.com. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 December 2015.
  5. "Milind Soman to produce TV series for children". ApunKaChoice.Com. 18 जुलाई 2006. मूल से 4 अक्टूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 दिसंबर 2011. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  6. "TV's 'Captain Vyom' Milind Soman turns Ironman - Times of India". indiatimes.com. मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें