मुर्रा भैंस

मूल स्थान : - पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब हैं |

मुर्रा भैंस, पालतू भैंस की एक प्रजाति है जो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है। यह मूलतः अविभाजित पंजाब का पशु है किन्तु अब दूसरे प्रान्तों तथा दूसरे देशों (जैसे इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि) में भी पाली जाती है। हरियाणा में इसे 'काला सोना' कहा जाता हैै। दूध में वसा उत्पादन के लिए मुर्रा सबसे अच्छी नस्ल है। मुर्रा भैंस के सींग जलेबी आकार के होते हैं। इसके दूध में 7% वसा पाई जाती है। इस भैंस का रंग काला होता है। उत्पत्ति स्थान हिसार से दिल्ली माना जाता है। मुर्रा भैंस की गर्भा अवधि 310 दिन की हौती है और अयन विकसित तथा दूध शिराएँ उभरी हौती है।[1][2]

मुर्रा भैंस
फिलीपींस के केन्द्रीय मिन्दानाओ विश्वविद्यालय के फिलीपींस काराबाओ केन्द्र में मुर्रा भैंसें।
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जन्तु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनधारी
गण: आर्टियोडक्टाइला
कुल: बोवाइडी
उपकुल: बोवाइनी
वंश समूह: बोविनी
वंश: बुबालस
जाति: बी. बुबालिस
द्विपद नाम
बुबालस बुबालिस
(लीनियस, 1758)

शारीरिक पहचान संपादित करें

इस नस्ल के पशु का रंग काला स्याह होता है। इनका सिर छोटा व सींग छल्ले के आकार के होते हैं। लेकिन सिर, पूँछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल पाये जाते हैं। इनकी पूँछ लम्बी तथा पिछला भाग सुविकसित होता है। अयन भी सुविकसित होता है।[3]

दुग्ध उत्पादन संपादित करें

मुर्रा नस्ल की भैंस एक ब्यात में लगभग 13 - 16 लीटर दूध का उत्पादन करती है। मुर्रा भैंस के दूध में 7% फैट होती है। इसीलिए सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा है। मुर्रा भैंस का गर्भकाल 10 माह 10 दिन (310 दिन ) का होता है।[4][5]

भैंसो की आबादी संपादित करें

भारत में पशुगणना 2019 के अनुसार भैंसो की कुल संख्या 109.85 मिलियन है। देश में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है जो पशुधन गणना- 2012 की तुलना में 4.6 प्रतिशत अधिक है।[6]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "मुर्रा भैंस की नस्ल" (PDF). अभिगमन तिथि 2024-04-21.
  2. "Murrah | Buffalopedia" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-04-21.
  3. "Murrah buffalo", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2023-08-18, अभिगमन तिथि 2024-04-21
  4. ""मुर्रा भैंस (Murrah Buffalo): विशेषताएं, उत्पादन, वितरण, और उपयोग"". Rajasthan Express (अंग्रेज़ी में). 2024-04-20. अभिगमन तिथि 2024-04-21.
  5. "Livestock:: Buffalo:: BreedsAnimal Husbandry ::buffalo breeds". agritech.tnau.ac.in. अभिगमन तिथि 2024-04-21.
  6. "पशुगणना 2019 के आंकड़े". अभिगमन तिथि 2024-04-21.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें