मूर उत्तरी अफ्रीका के अरबों तथा बर्बर लोगों को कहते हैं जो व्यापारिक कारणों से कई अन्य क्षेत्रों में बस गए। ये इस्लाम के आगमान से पूर्व तथा उसके बाद भी विस्थापित होते रहे। स्पेन, श्रीलंका तथा इंडोनेशिया कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ मूरों की आबादी रहती है। सुदूर दक्षिण भारत में भी मूर पाए जाते हैं।