मेयमना
Maymana / میمنه
मेयमना is located in अफ़ग़ानिस्तान
मेयमना
मेयमना
अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: फ़ारयाब प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
जनसंख्या (२००४): ७५,९००
मुख्य भाषा(एँ): उज़बेक, ताजिक
निर्देशांक: 35°56′N 64°45′E / 35.933°N 64.750°E / 35.933; 64.750

मेयमना​ (दरी फ़ारसी: میمنه‎, अंग्रेज़ी: Maymana) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी है। यह तुर्कमेनिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफ़ी पास है और अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के लगभग ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है।

भूगोल संपादित करें

मेयमना 'बंद-ए-तुर्किस्तान' नामक पहाड़ी क्षेत्र की उत्तरी तरफ़ के चरणों में ८७७ मीटर (२,८७७ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। इस शहर के नीचे क़ेसर​ नदी (Qeysar River,) बहती है, जो मेयमना नदी और आब-ए-क़ेसर (अर्थ: क़ेसर/राजा का पानी)​ भी कहलाती है। यह बंद-ए-तुर्किस्तान शृंखला से उतरने वाली बंद-ए-तुर्किस्तान नदी की एक उपनदी है। बंद-ए-तुर्किस्तान से एक और नदी भी उतरती है - सर-ए-पोल नदी - जो सर-ए-पोल प्रान्त से गुज़रती है।[1]

लोग संपादित करें

इस इलाक़े के अधिकतर लोग उज़बेक भाषा बोलने वाले उज़बेक लोग हैं, हालांकि अल्पसंख्या में कुछ ताजिक लोग और पश्तून भी यहाँ रहते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Fishes of Afghanistan, an annotated check-list, Brian W. Coad, National Museums of Canada, 1981, ISBN 978-0-662-00012-9, ... The Sar-e-Pol River, and to its west the Qeysar River (= Ab-i-Qaisar), are two other rivers which flow from the Band-e Torkestan and are lost in the plains. Both are about 320 km long ...