मैग्नस कार्लसन (नॉर्वेजियाई: Sven Magnus Øen Carlsen) नॉर्वे के शतरंज खिलाडी हैं व शतरंज के तात्कालिक ग्रांडमास्टर वा विश्व चैम्पियन वा विश्व के प्रथम स्थान के खिलाड़ी हैं। इनकी उच्चतम रेटिंग २८७२, आजतक की सर्वोच्च हैं।

मैग्नस कार्लसन

मैग्नस कार्लसन, 2012 में
पूरा नाम स्वेन मैग्नस अर्वेन कार्लसन
देश  नॉर्वे
जन्म 30 नवम्बर 1990 (1990-11-30) (आयु 33)
टन्सबर्ग, वेस्टफोल्ड, नॉर्वे
खिताब ग्रैंडमास्टर (2004)
विश्व चैंपियन 2013
फाइड रेटिंग 2862 (अप्रैल 2024)
शीर्ष रेटिंग 2872 (फरवरी 2013)
रैंकिंग नं॰ 1 (नवम्बर 2013)
शीर्ष रैंकिंग नं॰ 1 (जनवरी 2010)

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

कार्लसन का जन्म नार्वे के टॉन्सबर्ग में 30 नबम्बर 1990 को हुआ था। महज 10 वर्ष की आयु से ही शतरंज खेलने लगे थे। 13 वर्ष की आयु में ग्रांडमास्टर की उपाधि प्राप्त की। [1]

विश्व चैंपियन संपादित करें

9 नवम्बर 2013 से 22 नवम्बर 2013 तक भारत के चेन्नई में आयोजित विश्व शतरंज चैंपियनशिप में 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराकर कार्लसन विश्व चैंपियन बने। इस परतियोगिता में कुल १२ मैच होने थे किंतु कार्लसन ने १० मैचों में ही निर्णय अपने पक्ष में कर लिया। इस प्रतियोगिता में उनका सफर इस प्रकार रहा।

  • पहला मैच: ड्रॉ रहा अर्थात् हारजीत के निर्णय के बिना समाप्त हुआ। एक घंटे और 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में 16 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच आधे-आधे अंक बंट गए।[2]
  • दूसरा मैच: ड्रॉ। लघभग एक घंटे तक चले इस मुकाबले में 25 चालों के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर सहमत हो गए। दोनों खिलाड़ी 1-1 से बराबर।[3]
  • तीसरा मैच: ड्रॉ। यह बाजी 51 चाल तक चली। दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 अंक के साथ बराबर।[4]
  • चौथा मैच: ड्रॉ। 64वीं चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर राजी हो गए। दोनों 2-2 अंक के साथ बराबरी पर।[5]
  • पाँचवा मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। कार्लसन ने आनंद पर 3-2 की बढ़त बनाई।[6]
  • छटा मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। कार्लसन ने आनंद पर 4-2 की बढ़त बनाई।[6]
  • सातवाँ मैच: ड्रॉ। मुकाबला 32 चालों तक चला। स्कोर : कार्लसन 4.5 - आनंद 2.5।[7]
  • आठवाँ मैच: ड्रॉ। आठवीं बाजी केवल 75 मिनट और 33 चाल तक सीमित रही। कार्लसन की आनंद पर बढ़त 5-3।[8]
  • नौवाँ मैच: मैग्नस कार्लसन जीते। 6-3 की बढ़त।[9]
  • दसवाँ मैच: ड्रॉ। यह बाजी 4 घंटे 45 मिनट और 65 चाल तक चली। कार्लसन ने 6.5 - 3.5 के अंतर से चैंपियनशिप जीती।

रेटिंग संपादित करें

शीर्ष 100 की फाइड सूचियों में स्थान संपादित करें

 
2001 से कार्लसन के ईएलओ रेटिंग का क्रम-विकास
रेटिंग सूची रेटिंग खेल संख्या परिवर्तन विश्व रैंकिंग आयु
जनवरी 2006 2625 40 +55 89 15 साल, 1 महीना
अप्रैल 2006 2646 13 +21 63 15 साल, 4 महीने
जुलाई 2006 2675 27 +29 31 15 साल, 7 महीने
अक्टूबर 2006 2698 46 +23 21 15 साल, 10 महीने
जनवरी 2007 2690 11 −8 24 16 साल, 1 महीना
अप्रैल 2007 2693 27 +3 22 16 साल, 4 महीने
जुलाई 2007 2710 19 +17 17 16 साल, 7 महीने
अक्टूबर 2007 2714 25 +4 16 16 साल, 10 महीने
जनवरी 2008 2733 37 +19 13 17 साल, 1 महीना
अप्रैल 2008 2765 27 +32 5 17 साल, 4 महीने
जुलाई 2008 2775 16 +10 6 17 साल, 7 महीने
अक्टूबर 2008 2786 31 +11 4 17 साल, 10 महीने
जनवरी 2009 2776 17 −10 4 18 साल, 1 महीना
अप्रैल 2009 2770 27 −6 3 18 साल, 4 महीने
जुलाई 2009 2772 12 +2 3 18 साल, 7 महीने
सितम्बर 2009 2772 10 0 4 18 साल, 9 महीने
नवम्बर 2009 2801 10 +29 2 18 साल, 11 महीने
जनवरी 2010 2810 16 +9 1 19 साल, 1 महीना
मार्च 2010 2813 13 +3 1 19 साल, 3 महीने
मई 2010 2813 0 0 1 19 साल, 5 महीने
जुलाई 2010 2826 10 +13 1 19 साल, 7 महीने
सितम्बर 2010 2826 0 0 1 19 साल, 9 महीने
नवम्बर 2010 2802 14 −24 2 19 साल, 11 महीने
जनवरी 2011 2814 17 +12 1 20 साल, 1 महीना
मार्च 2011 2815 13 +1 2 20 साल, 3 महीने
मई 2011 2815 0 0 2 20 साल, 5 महीने
जुलाई 2011 2821 10 +6 1 20 साल, 7 महीने
सितम्बर 2011 2823 10 +2 1 20 साल, 9 महीने
नवम्बर 2011 2826 10 +3 1 20 साल, 11 महीने
जनवरी 2012 2835 17 +9 1 21 साल, 1 महीना
मार्च 2012 2835 13 0 1 21 साल, 3 महीने
मई 2012 2835 0 0 1 21 साल, 5 महीने
जुलाई 2012 2837 9 +2 1 21 साल, 7 महीने
अगस्त 2012 2837 0 0 1 21 साल, 8 महीने
सितम्बर 2012 2843 10 +6 1 21 साल, 9 महीने
अक्टूबर 2012 2843 0 0 1 21 साल, 10 महीने
नवम्बर 2012 2848 10 +5 1 21 साल, 11 महीने
दिसम्बर 2012 2848 0 0 1 22 साल
जनवरी 2013 2861 8 +13 1 22 साल, 1 महीना
फरवरी 2013 2872 13 +11 1 22 साल, 2 महीने
मार्च 2013 2872 0 0 1 22 साल, 3 महीने
अप्रैल 2013 2872 0 0 1 22 साल, 4 महीने
मई 2013 2868 14 −4 1 22 साल, 5 महीने
जून 2013 2864 9 −4 1 22 साल, 6 महीने
जुलाई 2013 2862 9 −2 1 22 साल, 7 महीने
अगस्त 2013 2862 0 0 1 22 साल, 8 महीने
सितम्बर 2013 2862 0 0 1 22 साल, 9 महीने
अक्टूबर 2013 2870 6 +8 1 22 साल, 10 महीने
नवम्बर 2013 2870 0 0 1 22 साल, 11 महीने
  • बोल्ड: नई रेटिंग/ रैंकिंग की चोटी पर

ग्रैंडमास्टर्स के बनाम रिकॉर्ड संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "22 साल के कार्लसन के आगे चित हुए ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, जानें खास बातें". दैनिक भास्कर. 2013-11-23. मूल से 26 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  2. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन की पहली बाजी ड्रॉ". अमर उजाला. 9 नवम्बर 2014. मूल से 21 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2019.
  3. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: आनंद-कार्लसन की दूसरी बाजी भी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 10 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  4. "आनंद ने कार्लसन को परेशानी में डाला पर तीसरी बाजी भी ड्रा". नवभारत टाईम्स. 12 नवम्बर 2013. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  5. "वर्ल्ड चेस की चौथी बाजी भी ड्रॉ". नवभारत टाईम्स. 14 नवम्बर 2013. मूल से 2 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  6. "वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: छठी बाजी भी हारे विश्वनाथन आनंद". नवभारत टाईम्स. 16 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  7. "आनंद ने सातवीं बाजी ड्रॉ खेली, कार्लसन को दो अंक की बढ़त". नवभारत टाईम्स. 18 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  8. "एक और नीरस ड्रॉ, कार्लसन की बढ़त बरकरार". नवभारत टाईम्स. 19 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  9. "आनंद फिर हारे, कार्लसन खिताब से एक ड्रॉ दूर". नवभारत टाईम्स. 21 नवम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.