ये जवानी है दीवानी

2013 की अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म

ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म nahi है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है।[2][3] इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं।[4] २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं।[5] पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई।[6]

ये जवनी है दीवानी
निर्देशक [Arman khan]]
पटकथा अयान मुखर्जी
कहानी अयान मुखर्जी
निर्माता हिरू यश जौहर
करण जौहर
अभिनेता रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण
आदित्य रॉय कपूर
कल्की केकलां
छायाकार वी॰ मनीकंगन
संपादक अकिव अली
संगीतकार प्रीतम
प्रदर्शन तिथियाँ
  • मई 31, 2013 (2013-05-31)
लम्बाई
161 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 40 करोड़ (US$5.84 मिलियन)

पटकथा संपादित करें

ये जवानी है दीवानी दो एकदम अलग लड़का-लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। कबीर ठापर उर्फ बनी (रणबीर कपूर) एक बेफिक्र लड़का है जिसका सपना दुनिया घूमना है और जिसे विवाह के बंधन में यकीन नहीं है। वो अपने पिता (फारुख़ शेख़) और सौतेली मां (तन्वी आज़मी) के साथ रहता है। अवि (आदित्य रॉय कपूर) और अदिति (कल्की केकलां) बनी के सबसे अच्छे दोस्त हैं। अदिति को अवि से प्यार है लेकिन उसने ये बात कभी ज़ाहिर नहीं की। ये तीनों दोस्त मनाली जाते हैं। नैना (दीपिका पादुकोण) जो बनी की सहपाठी थी और अब मेडिकल की पढ़ाई कर रही है एक ब्रेक चाहती है और इसलिए इन तीनों दोस्तों के साथ मनाली के लिए निकल पड़ती है। यात्रा के दौरान बनी और नैना एक दूसरे का साथ पसंद करने लगते हैं हालांकि दोनों के बीच ज़रा भी समानता नहीं है। फिर एक दिन नैना, बनी के सामने अपना प्यार जताने वाली होती है लेकिन तभी पता चलता है कि बनी को शिकागो युनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति मिल गई है। अब क्योंकि बनी को घूमने का शौक है इसलिए वो इस मौके को गंवाना नहीं चाहता और शिकागो चला जाता है। आठ वर्ष पश्चात बनी अपनी दोस्त अदिति की शादी के लिए भारत लौटता है जहां उसकी मुलाकात दोबारा नैना से होती है। एक बार फिर पुराना प्यार जागता है लेकिन नैना खुद को आगे बढ़ने से रोक लेती है क्योंकि बनी तो दुनिया घूमना चाहता है लेकिन वो अपने परिवार औऱ क्लीनिक (वो अब डॉक्टर है) को नहीं छोड़ना चाहती। इस प्रकार फील्म आगे बढ़ती है।[7]

पात्र संपादित करें

निर्माण संपादित करें

फील्म के निर्माता हिरू यश जौहर और करण जौहर हैं और यह धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई है। इसके सहनिर्माता अपूर्वा मेहता हैं।

फिल्मांकन संपादित करें

फील्म का का फिल्मांकन हिडिम्बा देवी मन्दिर गुलबा, बंजार, हम्ता और नग्गर हैं। कुछ दृश्य समुद्र तल से १४००० फुट की ऊँचाई ओअर भी फिल्माए गये हैं जहाँ तापमान -१० डिग्री सेल्सियस है। मई २०१२ में कुछ दृश्य उदयपुर में भी फिल्मीत किये गये जिनमें दीपिका और रणबीर पर फिल्माया गया रूमानी गाना भी है।[8] बाद में गर्मी की वजह से सदस्यों को राजस्थान में फिल्मांकन में परेशानी अनुभव हुई।[9][10] अगस्त २०१२ में शूटिंग रुए मॉफ़ेटाड[11] के स्ट्रीट मार्केट में आरम्भ हुई। अन्य दृश्य फ़िल्मिस्तान, मुम्बई में फिल्माए गये। २६ जनवरी २०१३ को एक संगीत अनुक्रम और कुछ दृश्य फिल्माने फील्म प्रतिभागी कश्मीर की यात्रा पर गये। उन्होंने गुल्मर्ग में कोंगडोरी, पहलगाम और श्रीनगर जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्माये।[12]

पात्र-निर्धारण संपादित करें

रणबीर कपूर को सर्वप्रथम फील्म के लिए चुना गया, उसके बाद अयान मुखर्जी को निर्देशन वेक अप सिड के बाद दूसरी के लिए चुना गया।[13] कपूर ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हामी कर दी।[14] महिला कलाकार के लिए कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए बहुत अटकलबाज़ी की गई।[15] तत्पश्चात पादुकोन को चुना गया।[16] आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां को बाद में सहयोगी कलाकार की भूमिका के लिए चुना गया।[17] केकलां और कपूर ने क्रमशः अदिति और अवि के किरदार निभाये। शर्मा ने इसकी पुष्टि की कि वह विमूढ़ किरदार निभायेगी।[18]

नाट्य अनुयान संपादित करें

फिल्म का नाट्य अनुयान १९ मार्च २०१३ को मुम्बई में एक पत्रकार सम्मेलन में अयान मुखर्जी, करण जौहर, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके प्रदर्शन से पूर्व रण्बीर ने सभी प्रशंसकों को इसका नाट्य अनुयान देखने के लिए आमंत्रित किया।[19]

संगीत संपादित करें

ये जवानी है दीवानी
ध्वनिपथ प्रीतम द्वारा
जारी 29 अप्रैल 2013 (2013-04-29)
संगीत शैली चलचित्र ध्वनिपथ
लंबाई 38:29
लेबल टी-सीरीज़
प्रीतम कालक्रम

मर्डर 3
(2013)
ये जवानी है दीवानी
(2013)
वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई दोबारा
(2103)

सभी प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध।

संगीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."बदतमीज़ दिल"अमिताभ भट्टाचार्यबेनी दयाल, शेफाली अलवारेस4:12
2."बलम पिचकारी"अमिताभ भट्टाचार्यविशाल डडलानी, शाल्मली खोलगडे4:49
3."इलाही"अमिताभ भट्टाचार्यअरिजीत सिंह3:33
4."कबीरा"अमिताभ भट्टाचार्यरेखा भारद्वाज, तोची रैणा3:43
5."दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड"कुमारअरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान4:20
6."सुभानल्लाह"अमिताभ भट्टाचार्यश्रीराम, शिल्पा राव4:09
7."घाघरा"अमिताभ भट्टाचार्यविशाल डडलानी, रेखा भारद्वाज5:04
8."कबिरा (पुनरावर्ती)"अमिताभ भट्टाचार्यअरिजित सिंह, हर्षदीप कौर4:29
9."इलाही (प्रतिदान)"अमिताभ भट्टाचार्यमोहित चौहान3:52

प्रदर्शन संपादित करें

स्कोर पत्रिका ने इस फिल्म के संगीत को ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।[20] भारतीय टिकटघर ज्योति प्रकाश को अनुसार यह अलबम बहुत ही अच्छा है और ५ में से ४ अंक दिये हैं।[21] इन.कॉम के आलिशा कोएल्हो ने ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।आलिशा कोएल्हो. "मूवी रिव्यू: ये जवानी है दीवानी गिव्ज यू रस". इन.कॉम. मूल से 6 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.</ref> मूवी टैरो की हैपिनेस रिव्यू इंजन में इसे ८५ प्रतिशत अंक मिले।[22]

महत्वपूर्ण स्वागत संपादित करें

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की मीना लायर और रीडिफ.कॉम पर इस फिल्म को ५ में से ३.५ अंक मिले हैं।[23]

टिकटघर संपादित करें

इस फील्म का प्रथम दिन टिकटघर पर सफल रहा।[24][25]  प्रथम दिन की   19.81 करोड़ (US$2.89 मिलियन) कमाई के साथ यह टिकटघर की चतुर्थ सबसे सफल फिल्म है[26][27]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "ये जवनी है दीवानी (PG)" (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 1 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.
  2. "ये जवनी है दीवानी मूवी इन्फो, कास्ट, रिलिज डेट". फिल्म्ज़्24.कॉम. मूल से 24 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 फरवरी 2012.
  3. "रणवीर एंड दीपिका बैक टुगेदर इन ये जवनी है दीवानी". रिव्यूवर.इन. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2013.
  4. "रणबीर और दीपिका टु स्टार इन अयान मुखर्जी'ज् ये जवनी है दीवानी". बॉलीवुड हंगामा न्यूज नेटवर्क. बॉलीवुड हंगामा.कॉम. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसम्बर 2011.
  5. "आदित्य रॉय कपूर एंड कल्की जॉइन कास्ट ऑफ ये जवानी है दीवानी". मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2012.
  6. "ये जवानी है दीवानी ऑन 31st May 2013". बॉक्सऑफिसइण्डिया. मूल से 19 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्टुबर 2012. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  7. नाहटा, कोमल. "फिल्म रिव्यू: ये जवानी है दीवानी". बीबीसी हिन्दी. मूल से 8 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.
  8. मंतरी, उपासना. "दीपिका & रनबीर टु रोमांस इन उदयपुर". मूल से 27 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2012.
  9. "हीट वेवज् दिस्ट्रुप्ट्स् 'ये जवानी है दीवानी' शूटिंग". 1 जून 2012. मूल से 2 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.
  10. खान, रुबिना. "रनबीर कपूर लवज् अ गुड पार्टी एंड इट शोज्!". मूल से 2 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2012.
  11. "बॉलीवुड टाउने रुए मॉफ़ेटाड". Leparisien.fr. 22 अगस्त 2012. मूल से 11 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2013.
  12. "ये जवानी है दीवानी: रणबीर, दीपिका टु शूट इन कश्मीर". आय॰ए॰एन॰एस॰. सीएनएन आईबीएन. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2013.
  13. "इन्टरव्यू: ऍक्टर रनबीर कपूर ओन रॉकस्टार". मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2012.
  14. "आफ्टर इमरान खान, रणबीर कपूर गेट्स एन 'ईयरफुल'". मूल से 15 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2012.
  15. जोशी, सोनाली. "एस्त्रंगड लवर्स रणबीर कपूर एंड दीपिका पादुकोन यूनाइट ओन स्क्रीन अगेन". मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2012.
  16. "दीपिका एक्साइटेड टू रियूनाइट विद रणबीर कपूर". मूल से 9 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 दिसम्बर 2011.
  17. "आदित्य रॉय कपूर एंड कल्कि ज्वाइन कास्ट ऑफ़ ये जवानी है दीवानी". मूल से 14 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अगस्त 2012.
  18. "रणबीर टु रोमांस एवेलिन इन वायजएचडी | बॉलीवुड न्यूज | हिन्दी मूवी न्यूज | न्यूज". बॉलीवुडहंगामा.कॉम. 27 अप्रैल 2012. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2013.
  19. "दीपिका, रणबीर लॉन्च द फर्स्ट लुक ऑफ़ ये जवानी है दीवानी फोटो गैलरी, पिक्चर न्यूज़ गैलरी". दि इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 25 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2013.
  20. पोद्दार, श्रेष्ठ. "म्यूजिक रिव्यू ऑफ़ ये जवानी है दीवानी". मूल से 11 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.
  21. "इण्डियनबॉक्सऑफ़िस". मूल से 3 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.
  22. "रणबीर कपूर & दीपिका पादुकोन इन ये जवानी है दीवानी – हैपिनेस रिव्यू". मूवी टैरो. मूल से 8 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2013.
  23. सुक्न्या वर्मा. "रिव्यू: ये जवानी है दीवानी इज़ टॉटली वर्थ इट!". रीडिफ.कॉम. मूल से 7 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.
  24. "ये जवानी है दीवानी हैज गुड ओपनिंग एट सिंगल स्क्रीन्स". बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.
  25. "ये जवानी है दीवानी हैज बम्पर ओपनिंग". बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.
  26. "टॉप ऑलटाईम ओपनिंग डेज़: ये जवानी है दीवानी फ़ोर्थ". बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.
  27. "ये जवानी है दीवानी फर्स्ट डे टेरीटोरियल ब्रेकडाउन". बॉक्सऑफ़िसइण्डिया.कॉम. मूल से 16 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जून 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

ये जवानी है दीवानी इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर