रजनी राय

भारतीय शिक्षाविद

डॉ॰ रजनी राय (14 फ़रवरी 1931- 29 अगस्त 2013) शिक्षाविद और पांडिचेरी की पूर्व उपराज्यपाल रह चुकी हैं।[1]

डॉ॰ राय का जन्म मुंबई में 14 फ़रवरी 1931 को हुआ था। उन्होंने सहकार क्षेत्र में बडे़ काम किए थे। नागपुर महिला नागरी सहकारी बैंक की वे संस्थापक थीं। उन्हें उद्योगिनी पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके साथ ही वुमेन्स एज्यु. सोसाइटी, भारतीय विद्या भवन, चिन्मयानंद ट्रस्ट, स्त्रीशक्ति प्रतिष्ठान आदि विविध संस्थाओं में वे पदाधिकारी रहीं। अप्रैल 1998 में डॉ॰ रजनी राय पांडिचेरी की उपराज्यपाल बनीं। इस पद पर वे जुलाई 2002 तक रहीं। एलएडी कॉलेज की प्राचार्या के रूप में भी उन्होंने काम किया।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "बिजनेस स्टेंडर्ड, 29 अगस्त 2013, समाचार शीर्षक: पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल डॉ॰ रजनी राय का निधन". मूल से 19 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2013.
  2. विदर्भ की बात (वेब पोर्टल), समाचार शीर्षक: पांडिचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ॰ रजनी राय अनंत में विलीन[मृत कड़ियाँ]