राप्ती नदी

भारत में नदी

राप्ती नदी (Rapti River) या पश्चिम राप्ती नदी (West Rapti River) नेपाल के मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह घाघरा नदी (कर्णाली नदी) की एक उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक उपनदी है।[1][2]

राप्ती नदी प्राचीन नाम=अचिरावती
Rapti River
पश्चिम राप्ती नदी

राप्ती नदी
राप्ती नदी is located in उत्तर प्रदेश
राप्ती नदी
उत्तर प्रदेश में राप्ती नदी का मुहाना
स्थान
देश  नेपाल
 भारत
अञ्चल / राज्य मध्य-पश्चिमाञ्चल (नेपाल)
उत्तर प्रदेश (भारत)
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षराप्ती अञ्चल
 • स्थानमध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र, नेपाल
 • निर्देशांक28°28′33″N 82°52′44″E / 28.4757°N 82.8788°E / 28.4757; 82.8788
 • ऊँचाई3,500 मी॰ (11,500 फीट)
नदीमुख घाघरा नदी
 • स्थान
उत्तर प्रदेश, भारत
 • निर्देशांक
26°17′20″N 83°40′08″E / 26.289°N 83.669°E / 26.289; 83.669निर्देशांक: 26°17′20″N 83°40′08″E / 26.289°N 83.669°E / 26.289; 83.669
 • ऊँचाई
60 मी॰ (200 फीट)
जलसम्भर आकार 23,900 कि॰मी2 (9,200 वर्ग मील)
प्रवाह 
 • औसत136 m3/s (4,800 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम राप्ती नदी → घाघरा नदीगंगा नदी
नदी तंत्र गंगा नदी

विवरण संपादित करें

राप्ती नदी मध्य नेपाल के दक्षिणी भाग की निचली पर्वतश्रेणियों में प्यूथान नगर के उत्तर से निकलती है। गंगा के मैदान में उतरने से पूर्व यह कुछ दूर तक शिवालिक पर्वत के समांतर पश्चिम दिशा में बहती है और मैदानी भाग में पूर्व एवं दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशाओं में प्रवाहित होकर बरहज नगर (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) के समीप घाघरा नदी से मिलती है। यह उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर एवं गोरखपुर जिलों के धान एवं गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के मध्य से होकर बहती है। बाँसी,डुमरियागंज एवं गोरखपुर इस नदी पर स्थित मुख्य नगर हैं। इसकी सहायक नदियों में मुख्यत: उत्तर के तराई प्रदेश से निकलनेवाली छोटी छोटी अनेक नदियाँ हैं। नदी की कुल लंबाई ६०० किलोमीटर है। यह गोरखपुर से नीचे की ओर बड़ी नौकाओं द्वारा नौगम्य है।

पूर्वी राप्ती संपादित करें

पूर्वी राप्ती एक छोटी सी नदी है जो नेपाल के चितवन घाटी (भीतरी तराई) से पश्चिम की ओर प्रवाहित होकर अन्ततः भारतीय सीमा से थोड़ा पहले नारायणी (गण्डकी) में मिल जाती है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975