राबर्ट्सगंज (Robertsganj), जिसका औपचारिक नाम है सोनभद्र नगर (Sonbhadra City) है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

राबर्ट्सगंज
Robertsganj
सोनभद्र नगर
{{{type}}}
रॉबर्ट्सगंज में ईको प्वाइंट
रॉबर्ट्सगंज में ईको प्वाइंट
राबर्ट्सगंज is located in उत्तर प्रदेश
राबर्ट्सगंज
राबर्ट्सगंज
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 24°41′N 83°04′E / 24.69°N 83.06°E / 24.69; 83.06निर्देशांक: 24°41′N 83°04′E / 24.69°N 83.06°E / 24.69; 83.06
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलासोनभद्र ज़िला
ऊँचाई330 मी (1,080 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल36,689
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड231216
दूरभाष कोड+91-5444
वाहन पंजीकरणUP-64

विवरण संपादित करें

यह शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी कोने पर स्थित है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जनपद के दक्षिणी हिस्से को अलग करके बनाया गया। सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, रेणू, घग्गर इत्यादि नदियां इसके ग्रामीण इलाकों से होकर बहती हैं। इस शहर का नामकरण ब्रिटिश-राज में अंग्रेजी सेना के फिल्ड मार्शल फ्रेडरिक रॉबर्ट के नाम पर हुआ था।

साहित्यिक संदर्भ संपादित करें

देवकीनंदन खत्री के सुप्रसिद्ध उपन्यास चंद्रकांता और चंद्रकांता संतति के कथा की पृष्ठभूमि विजयगढ़ है। विजयगढ़ का किला राबर्ट्सगंज के पास और सोनभद्र जिले में ही स्थित है।

भूगोल संपादित करें

यह शहर विन्ध्य और कैमूर की पहाड़ियों के बीच छोटा नागपुर पठार पर स्थित है। आस-पास के क्षेत्रों में बहुतायत में मिलने वाली गुफाओं के भित्ति-चित्र और चट्टानों पर की गई चित्रकारी से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि ये क्षेत्र प्रागैतिहासिक काल से ही मानव की गतिविधियों का केंद्र रहा है। रॉबर्ट्सगंज की समुद्रतल से औसत ऊंचाई 330 मीटर है। रॉबर्ट्सगंज उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है जहां गर्मियों और सर्दियों के तापमान में काफी अंतर पाया जाता है। ग्रीष्मकाल में यहां का औसत तापमान 32 से 42 सेंटीग्रेड के बीच तथा शीतकाल में 2 से 15 सेंटीग्रेड के बीच रहता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच इस शहर का मौसम सुहावना रहता है। [3]

जनसांख्यिकी संपादित करें

साल 2011 की भारत की जनगणना के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र जिले का एक नगरपालिका परिषद है। रॉबर्ट्सगंज की कुल जनसंख्या 36,689 है जिसमें पुरुषों की आबादी 19,294 और महिलाओं की आबादी 17,395 है।[4]

पर्यटन स्थल संपादित करें

इस शहर के बाहरी इलाकों में कई सुंदर प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं:

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "Robertsganj map". google.co.in. अभिगमन तिथि 2017-07-27.
  4. "Population of Robertsganj". census2011.co.in. मूल से 23 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2017.