रॅन्मिन्बी (संक्षेपाक्षर: RMB; चीनी: 人民币; पिनयिन: Rénmínbì; अनुवाद "लोगों की मुद्रा") चीनी जनवादी गणराज्य की आधिकारिक मुद्रा है और दुनिया की आरक्षित मुद्राओं में से एक है। यह अप्रैल 2019 तक दुनिया की आठवीं सबसे अधिक कारोबार करने वाली मुद्रा के रूप में शुमार थी।
रॅन्मिन्बी |
---|
|
चित्र:Renminbi banknotes.JPG रॅन्मिन्बी नोट |
|
कोड | CNY |
---|
संख्या | 156 |
---|
घातांक | 2 |
---|
|
उप इकाई | |
---|
1 | युआन (元) |
---|
1⁄10 | जिआओ (角) |
---|
1⁄100 | फ़ेन (分) |
---|
बहुवचन | The language(s) of this currency does not have a morphological plural distinction. |
---|
प्रतीक | 元 / ¥ |
---|
युआन (元) | कुआइ (块) |
---|
जिआओ (角) | माओ (毛) |
---|
बैंकनोट | CN¥1, CN¥5, CN¥10, CN¥20, CN¥50, CN¥100 |
---|
सिक्के | CN¥0.01, CN¥0.02, CN¥0.05, CN¥0.1, CN¥0.5, CN¥1 |
---|
|
जारी होने की तिथि | 1948; 76 वर्ष पूर्व (1948) |
---|
Official user(s) | चीनी जनवादी गणराज्य |
---|
अनाधिकारिक प्रयोक्ता | अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
|
---|
युआन (चीनी: 元; पिनयिन: yuán) रॅन्मिन्बी की मूल इकाई है, लेकिन इस शब्द का प्रयोग आम तौर पर चीनी मुद्रा को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है, खासकर अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में। एक युआन 10 जिआओ (चीनी: 角; पिनयिन: jiǎo) में विभाजित होता है, और एक जिआओ बदले में 10 फ़ेन (चीनी: 分; पिनयिन: fēn) में विभाजित होता है। रॅन्मिन्बी चीन के मौद्रिक प्राधिकरण, पीपल्स बैंक ऑव चाइना द्वारा जारी किया जाता है।