दक्षिणपूर्वी एशिया का लाओस देश कई प्रान्तों में विभाजित है जो ख्वेंग या खुएंग (लाओ: ແຂວງ, अंग्रेज़ी: khoeng) कहलाते हैं। इनके अलावा देश में एक कम्फेंग नखोन (नगरपालिका) है।

सन् २०१५ में लाओस के प्रान्त

नामोत्पत्ति व रोमन लिपि में शब्द-रूप संपादित करें

लाओ भाषा के कई शब्द संस्कृत के शब्दों का स्थानीय रूप होते हैं। इनमें "नखोन" (नगर), "फिसेत" (विशेष) और "खेत" (क्षेत्र) शामिल हैं। कई स्थानों के नाम भी संस्कृत शब्दों पर आधारित हैं, मसलन राष्ट्रीय राजधानी व्यंचन (ວຽງຈັນ, Vientiane) के नाम का अर्थ "चन्दन का शहर" है (चन, लाओ व थाई भाषाओं में "चन्दन" का रूप है। लाओ पर १९वीं और २०वीं शताब्दियों में फ़्रान्सीसी उपनिवेशी राज था और रोमन लिपि में यहाँ के स्थानीय नामों को फ़्रान्सीसी भाषा में लिखने-पढ़ने में आसानी रखने के लिए लिखा जाने लगा। उदाहरण के लिए फ़्रान्सीसी में 'च' की ध्वनि कठिन है और इस कारणवश उसके स्थान पर 'त' (t) लिखा जाने लगा।[1] लाओ लिखने के रोमन रूप में 'x' पर भी ध्यान दें। ऐतिहासिक रूप से इसका उच्चारण 'च' था लेकिन समय के साथ-साथ यह 'स' (s) बन गया। वर्तमानकाल में लाओ शब्दों में 'x' का उच्चारण 'स' ही करें।[2]

साइसोम्बून संपादित करें

१९९४ में लाओस के उत्तरी भाग में राष्ट्रीय राजधानी विएनचान के समीप साइसोम्बून (Xaisomboun) नामक एक विशेष-क्षेत्र बनाया गया था। इसका प्रशासनिक नाम खेतफिसेत साइसोम्बून (ເຂດພິເສດ ໄຊສົມບູນ, khetphiset Xaisomboun) था।२००६ में इस प्रान्त को भंग कर दिया गया।

प्रान्तीय सूची संपादित करें

नाम राजधानी आबादी
(2015 जनगणना)
क्षेत्रफल
(किमी²)
जनघनत्व आइसो
अत्ताप्यु प्रान्त
ແຂວງ ອັດຕະປື / Attapeu Province
अत्ताप्यु 1,39,628 10,320 11 LA-AT
बोकैओ प्रान्त
ແຂວງ ບໍ່ແກ້ວ / Bokèo Province
बान हुएसाए 1,79,243 6,196 24 LA-BK
बोलिखमसाइ प्रान्त
ແຂວງ ບໍລິຄຳໄຊ / Bolikhamsai Province
पाकसान 2,73,691 14,863 14 LA-BL
चम्पासक प्रान्त
ແຂວງ ຈໍາປາສັກ / Champasak Province
पाकसे 6,94,023 15,415 37 LA-CH
हुआफान्ह प्रान्त
ແຂວງ ຫົວພັນ / Houaphanh Province
साम न्युआ 2,89,393 16,500 20 LA-HO
खम्मुआन प्रान्त
ແຂວງ ຄຳມ່ວນ / Khammouane Province
थाखेक (थाखेअक) 3,92,052 16,315 22 LA-KH
लुअंग नम्था प्रान्त
ແຂວງ ຫຼວງນໍ້າທາ / Luang Namtha Province
लुअंग नम्था 1,75,753 9,325 16 LA-LM
लुअंग प्रबांग प्रान्त
ແຂວງ ຫຼວງພະບາງ / Luang Prabang Province
लुअंग प्रबांग 4,31,889 16,875 24 LA-LP
उडोमसाए प्रान्त
ແຂວງ ອຸດົມໄຊ / Oudomxai Province
मुअंग साए 3,07,622 15,370 18 LA-OU
फोंगसाली प्रान्त
ແຂວງ ຜົ້ງສາລີ / Phongsaly Province
फोंगसाली 1,77,989 16,270 12 LA-PH
सलावान प्रान्त
ແຂວງ ສາລະວັນ / Salavan Province
सलावान (सरावान) 3,96,942 10,691 31 LA-SL
सवन्नाखेत प्रान्त
ແຂວງ ສະຫວັນນະເຂດ / Savannakhet Province
सवन्नाखेत 9,69,697 21,774 33 LA-SV
व्यिंचन प्रान्त
ແຂວງ ວຽງຈັນ / Vientiane Province
फोन्होंग 4,19,090 15,927 23 LA-VI
व्यिंचन प्रशासितक्षेत्र
ນະຄອນຫຼວງ ວຽງຈັນ / Vientiane Prefecture
व्यिंचन 8,20,940 3,920 180 LA-VT
सैंयाबुली प्रान्त
ແຂວງ ໄຊຍະບູລີ / Sainyabuli Province
सैंयाबुली (सैंयाबुरी) 3,81,376 16,389 23 LA-XA
सेकोंग प्रान्त
ແຂວງ ເຊກອງ / Xekong Province
सेकोंग 1,13,048 7,665 11 LA-XE
साइसोम्बून प्रान्त
ແຂວງ ໄຊສົມບູນ / Xaisomboun Province
अनुवोंग 85,168 8,300 10 LA-XS
सिएंगखुअंग प्रान्त
ແຂວງ ຊຽງຂວາງ / Xiangkhouang Province
फोन्सवान 2,44,684 15,880 18 LA-XI

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "A Grammar of Lao," N. J. Enfield, Walter de Gruyter, 2007, ISBN 9783110185881
  2. "Laos Archived 2016-06-24 at the वेबैक मशीन," Andrew Burke and Justine Vaisutis, Page 344, Lonely Planet, 2007, ISBN 9781741045680, ... 'x' represents a Lao letter that historically was pronounced as 'ch' but eventually became 's' in the Lao sound system ... pronounce all instances of 'x' as 's' ...