वासुदेव (चौहान वंश)

सपादलकश के राजा

बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सपादलक्ष के चौहान वंश]] का संस्थापक वासुदेव था, जिसने 551 ई के आसपास इस वंश का प्रारम्भ किया। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण भी इसी ने करवाया था। इसी के वंशज अजयराज ने ७वीं सांभर कस्बा बसाया तथा अजयमेरू दुर्ग की स्थापना की थी। चौहानों का मूल स्थान जांगल देश में सांभर के आसपास सपादलक्ष को माना जाता है। चौहानों की प्रारम्भिक राजधानी अहिछत्रपुर (नागौर) थी। चौहान वंश पहले सामंत के रूप में कार्य करता था बाद में शक्तिशाली राजवंश बन गया।