विकिपीडिया:महिला स्वास्थ्यविषयक लेख

 मुख्यपृष्ठ वार्तालाप सूचना सहायता आउटरीच सदस्य 
यह एक विकिपरियोजना है, सम्पादकों का एक सहयोग क्षेत्र एवं मुक्त समूह, जो कि किसी विशिष्ट शीर्षक पर विकिपीडिया के फैलाव को , या विकिपीडिया के किसी आंतरिक प्रक्रिया के संगठन हेतु समर्पित है।

महिला स्वास्थ्यविषयक लेख संपादन अभियान २०१८


विकिपीडिया
महिला स्वास्थ्यविषयक लेख

जैसा कि हमने हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन में देखा है कि महिलाएं अपनी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को अनदेखा कर देती है और हमेशा परिवार के लिए ही जीती है। ऐसी सभी अद्भुत महिलाओं के प्रति विभिन्न भारतीय भाषाओं और हिंदी पर महिला संपादकों की संख्या में हमें वृद्धि करनी है। १ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर, २०१८ तक संपादन अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसमे विकिपीडिया में अधिक से अधिक उच्च गुणवत्ता के लेख बन सकें।

नियम

  1. प्रतिभागी ध्यान दें: लेख केवल महिला सामाजिक स्वास्थ्य एवं महिला शारीरिक स्वास्थ्य पर आधारित हो यदि कोई लेख इस मापदंड से अलग है तो लेख को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  2. इस अभियान में नया, पुराना कोई भी सदस्य भाग ले सकता है।
  3. ये संपादन अभियान १ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर, २०१८ तक चलेगा।
  4. इस अभियान में नए लेखों, चित्र और पुराने लेखों का संपादन होगा और एक सदस्य कितने भी लेख बनाकर उसका नामांकन कर सकता है।
  5. अपलोड करने (होने) वाले सभी चित्र कॉपीराइट मुक्त होनी चाहिए।
  6. इस अभियान के लिए महिला स्वास्थ्यविषयकविषय पर लेख बनाया जा सकता है किन्तु लेख का विषय उल्लेखनीय होना चाहिए, लेख विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन न करते हों, लेख आधार स्तर से बड़ा होना चाहिए, लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए, लेख में कम से कम दो संदर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए। लेख में ज्ञानसन्दूक, चित्र, विकिडाटा से जुड़ा होने पर, दूसरे लेखों की कड़ी जुड़े होने चाहिए।
  7. लेख कम से कम ९००० bytes का होना चाहए।
  8. आप विकिपीडिया:महिला स्वास्थ्यविषयक लेख/लेख सूची से लेख चुनकर बना सकते हैं।
  9. अभियान का मेटा-विकी पर पृष्ठ
  10. कृपा चित्र को अपलोड करने के बाद उसमें Category:WWWW जोड़ें।
  11. अभियान के शीर्ष योगदान वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। तथा 5 या इससे अधिक लेख बनाने वाले को प्रमाणपत्र दिए जायेंगे।

लेख मार्गदर्शिका

  1. कॉपीराइट उल्लंघन करने वाली सामग्री लेख में न जोड़ें। जैसे कि कोई सूची आप कहीं और से कॉपी करके नहीं जोड़ सकते।
  2. अपने बनाये हुए लेख को विकिडाटा से जोड़ दें।
  3. लेख की शैली हिन्दी विकिपीडिया के मापदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। जैसे कि प्रथम अक्षर लेख का नाम गाढ़े अक्षरों में लिखा हो, भूमिका में लेख का सार और नीचे अनुभागों में लेख का विस्तार करना चाहिए, सभी प्रकार के दावे, तथ्य के साथ संदर्भ जोड़ें, दूसरे लेखों की कड़ियाँ जोड़ें किन्तु लाल कड़ियाँ न जोड़ें, दूसरे लेखों में अपने बनाए लेखों की कड़ियाँ जोड़ने के लिए इन्हें भी देखें वाले अनुभाग का प्रयोग करें, ज्ञानसन्दुक, कुछ और बॉक्स, तस्वीरें आदि जोड़कर लेख को और भी अच्छा बनाया जा सकता है।
  4. अच्छे लेख में ज्ञानसन्दूक, चित्र, ज्यादा से ज्यादा संदर्भ, एक दो श्रेणियाँ, कुछ साँचे और लेख के विषय को अनुभागों में विभाजित करके अच्छी तरह से विवरण लिखा होता है। ऐसे अच्छे लेख निर्मित करने का प्रयास करें।
  5. लेख पूर्ण होने के बाद ही यहाँ लेख का नामांकन करें। कितने भी लेखों का नामांकन किया जा सकता है। बाद में सभी लेखों की जांच होगी और अंक दिये जाएँगे। जितने अधिक लेख उतने अधिक अंक मिलेंगे। अंकों की गणना के आधार पर विजेताओं की घोषणा होगी।