विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र

परिचय एवं नियमावली   नामांकित प्रत्याशी देखें   नया चित्र नामांकित करें   पुरालेख देखें   आज का चित्र देखें    


निर्वाचित चित्र

मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र विकिपीडिया मुखपृष्ठ का वह अनुभाग है जिसमें मुक्त लाईसेंस के साथ उपलब्ध उच्चतम स्तर का चित्र दर्शाया जाता है। यह चित्र विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड किया गया होता है। चित्र को चुनने के लिए कुछ विशेष मापदंड विकिपीडिया सदस्यों द्वारा निर्धारित किए गए हैं।

विकिमीडिया फाउंडेशन का उद्देश्य मुफ्त लाइसेंस या सार्वजनिक कार्यक्रम के अन्तर्गत, शैक्षणिक सामग्री एकत्रित करके विश्व के लोगों को सशक्त एवं व्यस्त बनाना, एवं इसे भूमण्डल में प्रभाविकता से प्रसारित करना है। इस मुक्त सामग्री में चित्र, वीडियो, ध्वनि, आदि भी शामिल हैं। मुक्त लाईसेंस के अंतर्गत उपलब्ध ऐसे चित्र को विभिन्न विकिपीडिया परियोजनाओं पर निर्वाचित चुना जाता हैं। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया पर पर्याप्त संख्या में सक्रिय सदस्य नहीं हैं जो सुचारू रूप से निर्वाचन प्रकिया को संचालित कर सकें व उसमें भाग ले सकें इसलिए विकिमीडिया कॉमन्स की निर्वाचन प्रकिया द्वारा चयनित चित्रों को यहाँ मुखपृष्ठ पर दर्शाया जाता है। परन्तु ऐसा नहीं है कि सभी कॉमन्स के निर्वाचित चित्र मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र बन ने के लिए योग्य हैं, इसके लिए यहाँ नामांकन की प्रकिया अपनाई गई है जिसका वर्णन आगे है।

आवश्यकताएँ संपादित करें

मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र बन ने हेतु कुछ विशिष्ट आवश्यकताओ को विकिपीडिया सदस्यों द्वारा निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार के विकिपीडिया नियम में बदलाव की तरह इनमें भी किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए मतैक्य बनाना आवश्यक है। ये आवश्यकताएँ हैं:

  1. चित्र विकिमीडिया कॉमन्स पर वहाँ की निर्वाचन प्रकिया द्वारा निर्वाचित चुना हुआ है व वर्तमान रूप में भी निर्वाचित है।
  2. चित्र से सम्बन्धित विषय पर विकिपीडिया पर आधार से बेहतर लेख उपलब्ध है अर्थात नामांकन के समय अद्यतन किया हुआ लेख मौजूद है।
  3. चित्र विवादस्पद विषय या वस्तु पर पूर्वाग्रहग्रस्त नहीं है या केवल किसी विशेष पक्ष की धारणा को नहीं दिखाता।
  4. चित्र ज्ञानवर्धक है अर्थात उसका ज्ञानकोशीय महत्व है।
  5. चित्र का वर्णन हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।
उपरोक्त नियमावली के अपवाद
  1. यदि आवश्यक समय तक कोई नामांकन प्राप्त नहीं होता है तो प्रबन्धकों को यह विशेषाधिकार है कि वो उपरोक्त नियमावली के अनुरूप किसी भी चित्र को निर्वाचित करके मुखपृष्ठ पर लगा दें।
  2. प्रथम नियम के अनुसार चित्र विकिमीडिया कॉमन्स पर निर्वाचित होना चाहिए लेकिन यदि कॉमन्स पर निर्वाचित चित्र अन्य भाषा में है तो उसके शब्दशः अनुवाद किये हुए चित्रों को उसके समकक्ष माना जायेगा।

सहायक सामग्री संपादित करें


कॉमन्स पर चित्र खोजें