विजयराघवगढ़ (Vijayraghavgarh) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के कटनी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह महानदी के किनारे बसा हुआ है। विजयराघवगढ़ इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यहाँ का किला प्रसिद्ध है, जिसका निर्माण सन् 1826 में हुआ था।[1][2]

विजयराघवगढ़
Vijayraghavgarh
{{{type}}}
विजयराघवगढ़ दुर्ग
विजयराघवगढ़ दुर्ग
विजयराघवगढ़ is located in मध्य प्रदेश
विजयराघवगढ़
विजयराघवगढ़
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 23°58′55″N 80°37′41″E / 23.982°N 80.628°E / 23.982; 80.628निर्देशांक: 23°58′55″N 80°37′41″E / 23.982°N 80.628°E / 23.982; 80.628
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलाकटनी ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल8,371
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

विवरण संपादित करें

विजयराघवगढ़ एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ सन् १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राजा सरयू प्रसाद सिंह का किला और माँ शारदा के प्रसिद्ध मंदिर के साथ ही पचमठा धाम, बंजारी माई के मन्दिर है। यह कटनी जिले का सबसे बड़ा नगर और तहसील भी है।

जनसांख्यिकी संपादित करें

भारत में २००१ की जनगणना के अनुसार[3] विजयराघवगढ़ की जनसंख्या 7157 थी। जिसमें पुरुषों 53% एवं महिला 47% हैं। विजयराघवगढ़ की औसत साक्षरता दर 67% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है। विजयराघवगढ़ में पुरुष साक्षरता 76% एवं महिला साक्षरता 56% है। विजयराघवगढ़ में जनसंख्या में 16% योगदान 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का है।

भौगोलिक स्थित संपादित करें

यहाँ का दूरभाष कोड 07626 है और निकटतम क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय कटनी है। यह कटनी से 32 किमी जबलपुर से 120 एवं सतना से 80 किमी दूरी पर स्थिति है।

जन-प्रतिनिधि (विधायक) संपादित करें

अवधि विधायक
2008-अब तक संजय पाठक
2004-2008 ध्रुव प्रताप सिंह
1993-2004 सत्येन्द्र पाठक

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि 2007-09-03.