विन मिन्त

म्यान्मार के दसवें राष्ट्रपति

विन मिन्त (बर्मी: ဝင်းမြင့်; जन्म 8 नवम्बर 1951) एक बर्मी राजनेता तथा पूर्व राजनैतिक कैदी थे जो अब म्यांमार के दसवें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अपना कार्यभार 29 मार्च 2018 को संभाला।[1] वे इससे पूर्व वे 2012 से 2018 के मध्य वे म्यान्मार संसद के सदस्य भी रह चुके हैं।[2][3]

विन मिन्त
ဝင်းမြင့်

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 मार्च 2018
उप राष्ट्रपति मिन्त स्वे
हेनरी वान थियो
स्टेट काउन्सलर आंग सान सू की
पूर्वा धिकारी मिन्त स्वे (कार्यवाहक)

म्यान्मार संसद के दूसरे अध्यक्ष
पद बहाल
1 फरवरी 2016 – 21 मार्च 2018
सहायक टी खुन म्यात
पूर्वा धिकारी श्वे मान
उत्तरा धिकारी टी खुन म्यात

म्यान्मार संसद के सदस्य (टामवे टाउनशिप)
पद बहाल
1 फरवरी 2016 – 23 मार्च 2018
पूर्वा धिकारी ली ली विन स्वे

म्यान्मार संसद के सदस्य (पैथीन टाउनशिप)
पद बहाल
2 ,मई 2012 – 29 जनवरी 2016
पूर्वा धिकारी थान थुन
उत्तरा धिकारी वाई लिआंग तुन

जन्म 8 नवम्बर 1951 (1951-11-08) (आयु 72)
न्यौंग चौंग ग्राम, दानुब्यु, म्यांमार
राजनीतिक दल नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी
जीवन संगी चो चो
बच्चे 1
शैक्षिक सम्बद्धता यांगून विश्वविद्यालय

प्रारम्भिक जीवन तथा शिक्षा संपादित करें

विन मिन्त का जन्म न्यौंग चौंग ग्राम, दानुब्यु, इरावदी मण्डल, म्यांमार में हुआ था। उनके पिता का नाम तुन किन तथा माता का नाम दाव थान है। वे रंगून आर्ट्स एण्ड साइंस विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में विज्ञान स्नातक (बी० एस० सी०) हैं।[3] उन्होंने चो चो से विवाह किया है और उनकी बेटी फ्यू फ्यू थिन हैं।[4][5]

प्रारम्भिक राजनीतिक जीवन संपादित करें

अपना स्नातक पूर्ण करने के बाद वे पहले उच्च न्यायालय तथा उसके बाद म्यान्मार के सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता बने। 8888 विद्रोह में उनका नाम आने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया गया।[6][7]

कारागार से मुक्त होने के पश्चात उन्होंने इरावदी मण्डल की दानुब्यु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 20,388 मत (कुल का 56%),[8] पाकर विजय हासिल की। बाद में उनका चुनाव सेना द्वारा रद्द कर दिया गया। उन्हें कभी भी अपने क्षेत्र से प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला।[6][7]

वे म्यान्मार उपचुनाव 2012 में पैथीन टाउनशिप से चुनाव जीतकर प्यीथू लुत्ताव (म्यान्मार संसद) के लिये पैथीन टाउनशिप से चुने गये तथा संसद की कानून नियम समिति के सचिव बने। उन्होंने 2016 से 2018 के मध्य म्यान्मार संसद के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।[9]

म्यान्मार के राष्ट्रपति संपादित करें

21 मार्च 2018 को तिन क्याव के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद मिन्त ने संसद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा डे दिया तथा उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीद्वार घोषित कर दिया। उनके बाद संसद का अध्यक्ष पद संसद के ही उपाध्यक्ष टी खुन म्यात ने संभाला।

28 मार्च 2018 को म्यान्मार संसद ने मिन्त को देश का दसवां राष्ट्रपति चुन लिया। संसद में उन्हें कुल 636 में 403 सांसदों का समर्थन मिला।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "सू की के करीबी विन मिंत बने म्यांमार के राष्ट्रपति". दैनिक जागरण. 30 मार्च 2018. मूल से 1 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2018.
  2. "Names of Pyithu Hluttaw representatives announced". यूनियन इलेक्शन कमीशन. म्यांमार सरकार. 2 April 2012. मूल से 9 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्टूबर 2012.
  3. Khin Kyaw Han (1 फरवरी 2003). "Brief Biographies of Elected MPs". 1990 Multi-party Democracy General Elections. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अक्टूबर 2012.
  4. "MP profile". Pyithu Hluttaw. मूल से 24 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2018.
  5. लुन मिन मांग (29 जनवरी 2016). "Meet the Speakers". द म्यान्मार टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2018.
  6. Mang, Lun Min (29 जनवरी 2016). "Meet the Speakers". द म्यान्मार टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 March 2018.
  7. "What You Need to Know About Newly-Elected Myanmar's President Win Myint". स्पूतनिक न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). 28 मार्च 2018. मूल से 31 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मार्च 2018.
  8. "CRPP Notification 38 (translation)". बर्मा लाइब्रेरी. मूल से 26 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 ,मार्च 2018. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  9. "MP profile". Pyidaungsu Hluttaw. मूल से 23 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2018.
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
मिन्त स्वे
(कार्यवाहक)
म्यान्मार के राष्ट्रपति
2018–वर्तमान
पदस्थ