विवियन डीसेना एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी टेलीविज़न में काम करते हैं। उन्होंने 2008 में कसम से अपने अभिनय की शुरुआत की। डीसेना को सुपरनैचुरल थ्रिलर प्यार की ये एक कहानी में वैम्पायर अभय रायचंद और रोमांटिक मधुबाला - एक इश्क एक जुनून में ऋषभ कुंद्रा के किरदार के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरी और इंडियन टेली अवार्ड्स, आईटीए अवार्ड्स और गोल्ड अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना 2016 में
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2007- वर्तमान
जीवनसाथी वाहबिज दोराबजी (वि॰ 2013)[1]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

सेना का जन्म 28 जून 1988 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उनकी मां हिंदू हैं जबकि उनके पिता पुर्तगाली मूल के ईसाई हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में उल्लेख किया था कि उनकी मां एक एथलीट थीं और उनके पिता एक फुटबॉलर थे।[2]

2013 में, डीसेना ने अपनी फिल्म प्यार की ये एक कहानी की सह-कलाकार वाहबिज दोराबजी से शादी की, लेकिन 2016 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी।  2021 में तलाक को अंतिम रूप दिया गया।  2022 में, डीसेना ने मिस्र की पत्रकार नूरन एली से शादी की।[3] उनकी एक बेटी भी है। डीसेना ने 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया और अब वे एक प्रैक्टिसिंग मुस्लिम हैं।  इस्लाम धर्म अपनाने से पहले, वे एक ईसाई थे। [4] [5][6] [7]

धारावाहिक संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Telly couple Vivian-Vahbbiz tie the knot". डेक्कन क्रॉनिकल. मूल से 28 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 March 2013.
  2. "فيفيان دسينا", ويكيبيديا (अरबी में), 2024-02-26, अभिगमन तिथि 2024-03-21
  3. Live, A. B. P. (2023-03-28). "विवियन डीसेना ने कबूली शादी और पिता बनने की बात, पहली बार बेटी-बीवी पर तोड़ी चुप्पी". www.abplive.com. अभिगमन तिथि 2024-03-21.
  4. "इस्लाम कबूल करने के बाद विवियन ने रखे रोजे, बोले- परिवार वालों को नहीं होता यकीन कि कैसे..." www.livehindustan.com. अभिगमन तिथि 2024-03-21.
  5. "Indian actor Vivian Dsena confirms converting to Islam; 'I find peace in praying'". ARYNews. 29 March 2023. मूल से 29 March 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2023.
  6. "Vivian Dsena, Married To An Egyptian, Reveals He Has Followed Islam Since 2019". NDTV. मूल से 22 April 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 March 2023.
  7. "Vivian Dsena confirms converting to Islam in 2019, says 'I find peace in praying five times a day'". Indiatoday. मूल से 28 March 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 March 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें