विश्वामित्री नदी

भारत में नदी

विश्वामित्री नदी (Vishwamitri River) भारत के गुजरात राज्य में बहने वाली एक नदी है। वडोदरा नगर इसी के किनारे बसा हुआ है। यह एक अनिरंतर नदी है, जिसमें वर्ष के कुछ महीनों में जल नहीं होता या बहुत कम होता है। यह पंचमहाल ज़िले में पावागढ़ क्षेत्र की पहाड़ियों में उत्पन्न होती है और दक्षिणपूर्वी दिशा में बहती हुई वडोदरा के मध्य-से-पश्चिम भाग से निकलती है। आगे चलकर इसका विलय भरूच ज़िले में खम्भात की खाड़ी में होता है, जो अरब सागर की एक खाड़ी है। इस से कुछ दूर दक्षिण में नर्मदा नदी भी सागर में विलय होती है। विश्वामित्री नदी की दो महत्वपूर्ण उपनदियाँ हैं - धधार नदी और खानपुर नदी।[1][2][3]

विश्वामित्री नदी
Vishwamitri River
વિશ્વામિત્રી નદી

वडोदरा के समीप विश्वामित्री नदी
विश्वामित्री नदी is located in गुजरात
विश्वामित्री नदी
नदीमुख स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य गुजरात
नगर वडोदरा
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षपावागढ़
 • स्थानपंचमहाल ज़िला, गुजरात
नदीमुख खम्भात की खाड़ी, अरब सागर
 • स्थान
भरूच ज़िला, गुजरात
 • निर्देशांक
21°51′36″N 72°34′55″E / 21.860°N 72.582°E / 21.860; 72.582
जलसम्भर लक्षण

विवरण संपादित करें

विश्वामित्री नदी प्रणाली में आजवा के पास सयाजी सरोवर और धधार शाखा पर देव बांध शामिल हैं। चूंकि यह वडोदरा के मध्य से बहती है, विश्वामित्री नदी को शहर के वाहितमल और पास के उद्योगों से प्रदूषण प्राप्त होता है। मगरमच्छ विशेषज्ञ समूह द्वारा 2002 में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि इन प्रदूषकों के बावजूद, वडोदरा से गुजरने वाली नदी के 25 किलोमीटर (16 मील) की दीरी तक 100 मगर मगरमच्छ रहते हैं।[4][5] विश्वामत्री और इसकी सहायक नदियों पर कई बांधों के बावजूद यह बाढ़ के अधीन रहती है।[6][7]

वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) साबरमती नदी के विकास के तर्ज पर विश्वमित्र नदी के विकास के लिए एक संस्था स्थापित करने की योजना बना रहा है, हालांकि नदी के विकास के लिए 20 से 25 साल लग सकते हैं।[8][9][10]

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068
  2. "Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681
  3. "India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
  4. "VMC to rehabilitate Vishwamitri crocodiles in Ajwa Sarovar". Indian Express. 3 November 2008. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  5. Raja, Aditi & Saiyed, Kamal (17 June 2014). "Narmada or Vishwamitri, crocodiles on the offensive in Gujarat". Indian Express. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  6. "After J&K heavy rainfall wreaks havoc in Gujarat, 5,300 people evacuated to safer places". Daily Bhaskar. 10 September 2014. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  7. "Vishwamitri Riverfront: MP seeks Centre's push". Indian Express. 18 December 2014. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  8. "'Vishwamitri's revival can be a model for rivers in India'". The Times of India. 21 March 2015. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  9. Sharma, Sachin (15 March 2010). "VMC keen on riverfront development corporation for Vishwamitri". The Times of India. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.
  10. "Vishwamitri riverfront : Irrigation dept to submit report next week". Indian Express. 6 December 2009. मूल से 19 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2018.