वोलापूक विकिपीडिया (वोलापूक: Volapük Vükiped ) विकिपीडिया का वोलापूक भाषा का संस्करण है। वोलापूक एक निर्मित/कृत्रिम भाषा है जिसे जॉहान मार्टिन स्कैलियेर नामक एक रोमन कैथलिक पादरी ने बाडन, जर्मनी में निर्मित किया था। यह निर्मित भाषाओं में विकिपीडिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्करण है।

Favicon of Wikipedia वोलापूक विकिपीडिया
प्रकार
संजाल विश्वकोश परियोजना
इनमें उपलब्ध वोलापूक
मालिक विकिमीडिया संस्थापन
जालस्थल vo.wikipedia.org विकिडाटा पर सम्पादित करें
व्यापारिक? नहीं
पंजीकरण वैकल्पिक

वोलापूक विकिपीडिया फ़रवरी २००३ में निर्मित किया गया था पर इसके मुखपृष्ठ अनुसार यह २७ जनवरी २००४[1] में जारी किया गया था।

अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,१९,०००+ है और यह सैंतीसवा सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है। इसके अतिरिक इस समय तक इसपर १४,८२८+ पंजीकृत प्रयोक्ता, ६ प्रशासक तथा २९,६२,०००+ सम्पादन हैं।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Cifapad Archived 2012-02-28 at the वेबैक मशीन वोलापूक विकिपीडिया मुखपृष्ठ
  2. Statits Archived 2012-10-17 at the वेबैक मशीन वोलापूक विकिपीडिया आँकड़े

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें