वोल्कन वुल्फ, गैलापागोस द्वीपसमूह की सबसे ऊँची चोटी है और यह द्वीपसमूह के ईसाबेला द्वीप पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 1,707 मीटर (5,600 फीट) है जो इस द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा स्थान है। यह एक उल्टे रखे कटोरे के आकार का ज्वालामुखी पर्वत है।

वोल्कन वुल्फ
वोल्कन वुल्फ is located in गैलापागोस द्वीपसमूह
वोल्कन वुल्फ
गैलापागोस द्वीपसमूह
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई1,707 मी॰ (5,600 फीट) Edit this on Wikidata
उदग्रता1,707 मी॰ (5,600 फीट) Edit this on Wikidata
निर्देशांक0°2′31″N 91°20′01″W / 0.04194°N 91.33361°W / 0.04194; -91.33361निर्देशांक: 0°2′31″N 91°20′01″W / 0.04194°N 91.33361°W / 0.04194; -91.33361

इस ज्वालामुखी का नाम जर्मन भूविज्ञानी थिओडोर वुल्फ के नाम पर किया गया है, जिन्होने १९ वीं शताब्दी में इन द्वीपों का अध्ययन किया था, गैलापागोस के उत्तर मे स्थित वुल्फ द्वीप का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया है।

इसकी ऊँचाई इसे एक चरम उदग्र शिखर बनाती है, यह वो शिखर होते हैं जिनकी ऊँचाई 1500 मी से अधिक होती है।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ecuador Ultra List". मूल से 25 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2009.