शबाना आज़मी

भारतीय अभिनेत्री और राजनेता

शबाना आज़मी (जन्म: 18 सितंबर, 1950) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं।[1][2] वह फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच की भारतीय अभिनेत्री है। वह शायर कैफ़ी आज़मी और मंच अभिनेत्री शौकत आज़मी की बेटी हैं। वह पुणे के भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान की छात्रा रही हैं।

शबाना आजमी

शब्ना आजमी एक समारोहमे, २०१२
जन्म शबाना काइफी आजमी
18 सितम्बर 1950 (1950-09-18) (आयु 73)
हैदराबाद, भारत,
(हाल तेलंगाना, भारत)
आवास मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता
कार्यकाल १९७२-वर्तमान
धर्म इस्लाम
जीवनसाथी जावेद अख्तर (१९८४-वर्तमान)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

शबाना ने 1974 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और जल्द ही समानांतर सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक बन गई। यह भारतीय सिनेमा में एक नई लहर थी जो अपनी गंभीर सामग्री और नव-यथार्थवाद के लिए जानी जाती है और उसे उस समय के दौरान सरकारी संरक्षण प्राप्त था।[3][4] वह भारत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। कई प्रकार की शैलियों में फिल्मों में शबाना के प्रदर्शन को आम तौर पर प्रशंसित किया गया और उन्होंने कई पुरस्कार अर्जित किए।[3][5][6] इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की पांच जीत और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। उन्हें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले हैं। 1988 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया।

जीवन संपादित करें

शबाना आज़मी का जन्म भारत के हैदराबाद में सैय्यद मुस्लिम परिवार में हुआ था।[7] उनके माता-पिता कैफ़ी आज़मी (भारतीय कवि) और शौकत आज़मी (भारतीय जन नाट्य संघ की अनुभवी अभिनेत्री) हैं, दोनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे। उनके भाई, बाबा आज़मी छायाकार हैं, और उनकी भाभी तन्वी आज़मी भी एक अभिनेत्री हैं।

फिल्मी सफर संपादित करें

उनकी पहली रिलीज़ फिल्म श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म अंकुर (1974) थी। नव-यथार्थवादी फिल्मों के कलात्मक शैली से संबंधित ये फिल्म थी। शबाना आज़मी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी और उस समय की कई प्रमुख अभिनेत्रियों ने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म बड़ी आलोचनात्मक सफलता बन गई और शबाना ने अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

वह 1983 से 1985 तक तीन साल तक लगातार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली बनी। यह उन्होंने अर्थ, कंधार और पार में अपनी भूमिका के लिये प्राप्त किये। गॉडमदर (1999) से उन्होंने अपना एक और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्जित किया, जिससे वह पाँच पर आ गई।

प्रमुख फिल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2007 हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड
2007 लॉयन्स ऑफ पंजाब प्रेसेन्टस अंग्रेजी फ़िल्म
2007 ओम शाँति ओम
2006 उमराव जान
2006 बांग्लाटाउन बैन्के अंग्रेजी फ़िल्म
2005 15 पार्क एवेन्यू अंग्रेजी फ़िल्म
2005 वाटरबोर्न अंग्रेजी फ़िल्म
2004 मौरनिंग रागा अंग्रेजी फ़िल्म
2003 तहज़ीब
2002 मकड़ी
2001 डॉटर्स ऑफ दिस सेंचुरी अंग्रेजी फ़िल्म
2000 हरी भरी गज़ाला
2000 ऊँच नीच बीच
2000 गज गामिनी
1999 गॉडमदर
1998 बड़ा दिन
1998 साइड स्ट्रीट्स
1998 अर्थ बूढ़ी लेनी की आवाज़
1997 मृत्युदंड
1997 साज़
1996 फायर
1994 पतंग
1993 इन कस्टडी इम्तियाज़ बेगम अंग्रेजी फ़िल्म
1993 सन ऑफ द पिंक पैन्थर अंग्रेजी फ़िल्म
1992 अधर्म ममता वर्मा
1992 धारावी कुमुद
1992 इमेक्यूलेट इंस्पेकशन अंग्रेजी फ़िल्म
1992 सिटी ऑफ जॉय कमला जैकब्स दोस्त अंग्रेजी फ़िल्म
1991 फ़तेह
1991 झूठी शान कृष्णा
1991 एक डॉक्टर की मौत
1991 अंतर्नाद
1990 अम्बा अम्बा भानु सिंह
1990 दिशा
1990 मुकद्दर का बादशाह वकील शारदा सिंह
1989 एक दिन अचानक नीता
1989 पिकनिक माँ
1989 सति उमा
1989 मैं आज़ाद हूँ
1989 रखवाला
1988 पेस्तॉन जी
1988 मर्दों वाली बात सीमा
1988 लिबास
1988 एक आदमी
1988 न्वित बंगाली ला इन्दिरा सेन
1988 मैदेम सु्सात्ज़्का सुशीला सेन
1987 इतिहास सुनैना
1987 सुस्मान
1986 जेनेसिस
1986 एक पल
1986 अंजुमन
1986 समय की धारा
1986 शर्त किरन दत्त
1986 नसीहत
1985 खामोश
1985 राही बदल गये भावना
1984 लोरी गीता मल्होत्रा
1984 भावना भावना सक्सेना
1984 कंधार
1984 कामयाब
1984 कमला सरिता जाधव
1984 आज का एम एल ए राम अवतार सुषमा
1984 राम तेरा देश
1984 पार रमा
1984 गंगवा
1984 हम रहे ना हम
1984 यादों की ज़ंजीर
1983 प्यासी आँखें
1983 मंडी
1983 मासूम
1983 स्वीकार
1983 अवतार राधा किशन
1983 दूसरी दुल्हन
1982 अर्थ
1982 अनोखा बंधन
1982 सुराग
1982 नमकीन मिट्ठू
1982 लोग क्या कहेंगे
1982 अशान्ति कामिनी
1982 ये नज़दीकियाँ शोभना
1982 रास्ते प्यार के
1981 शमा शमा
1981 समीरा
1981 एक ही भूल
1980 स्पर्श कविता
1980 अलबर्ट पिन्टो को गुस्सा क्यों आता है स्टैला
1980 हम पाँच सुन्दरिया
1980 एक बार कहो आरती माथुर
1980 थोड़ी सी बेवफाई
1980 अपने पराये
1980 यह कैसा इंसाफ़
1980 ज्वालामुखी किरन
1979 लहू के दो रंग रोमा
1979 जीना यहाँ
1979 अमर दीप राधा
1979 बगुला भगत
1978 देवता मैरी
1978 खून की पुकार
1978 अतिथि
1978 टूटे खिलौने
1978 जुनून
1978 स्वर्ग नर्क गीता
1977 स्वामी
1977 जलियाँ वाला बाग़
1977 किस्सा कुर्सी का
1977 खेल खिलाड़ी का रचना
1977 आधा दिन आधी रात
1977 हीरा और पत्थर
1977 कन्नेशवरा रामा कन्नड़ फ़िल्म
1977 शतरंज के खिलाड़ी
1977 विश्वासघात सीमा
1977 चोर सिपाही प्रिया
1977 एक ही रास्ता
1977 कर्म नीलम कुमार
1977 परवरिश
1977 अमर अकबर एन्थोनी लक्षमी
1976 फकीरा
1976 कादम्बरी
1976 शक मीना जोशी
1975 निशांत
1974 अंकुर लक्ष्मी
1974 फ़ासला
1974 परिणय
1974 इश्क इश्क इश्क

पुरस्कार संपादित करें

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Shabana Azmi was a 'crazy' fan of Shashi Kapoor". मूल से 1 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2017.
  2. "Why Shabana Azmi is now a fan of Delhi Metro".
  3. PTI (22 July 2005). "Parallel cinema seeing changes: Azmi". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  4. K., Bhumika (21 January 2006). "Shabana's soap opera". Chennai, India: The Hindu. मूल से 11 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  5. Nagarajan, Saraswathy (18 December 2004). "Coffee break with Shabana Azmi". Chennai, India: The Hindu. मूल से 10 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  6. "Directorate of Film Festival" (PDF). मूल (PDF) से 30 जनवरी 2013 को पुरालेखित.
  7. "Shabana Azmi presented Akkineni award". The Hindu. Chennai, India. 14 January 2007. मूल से 10 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.