समकालीन कला संग्रहालय, तेहरान

तेहरान, इराक में कला संग्रहालय

तेहरान म्यूज़ियम ऑफ़ कंटेम्पररी आर्ट, तेहरान समकालिक कला संग्रहालय, या समकालीन कला संग्रहालय, तेहरान,(फ़ारसी: موزه هنرهای معاصر تهران) TMoCA के रूप में भी जाना जाता है। यह ईरान के सबसे बड़े कला संग्रहालय में से एक है। इसमें 3000 से अधिक कलाकृतियां हैं जिसमें 19 वीं और 20 वीं सदी की विश्व स्तरीय, यूरोपीय और अमेरिकी पेंटिंग, प्रिंट, चित्र और मूर्तियां का संग्रह शामिल है। इसके पास ईरानी आधुनिक और समकालीन कला के सबसे बड़ा संग्रह में से एक संग्रह है।

तेहरान म्यूजियम ऑफ़ कंटेम्पररी आर्ट / तेहरान समकालिक कला संग्रहालय
موزه هنرهای معاصر تهران
नक्शा
स्थापित1977
अवस्थितिललेह पार्क
तेहरान
ईरान
प्रकारकला संग्रहालय
निदेशकमाजिद मोला-नूरोज़
जालस्थलwww.tmoca.com/home/

संग्रहालय का उद्घाटन महारानी फराह पहलवी द्वारा 1977 में किया गया था, 1979 की क्रांति से बस दो साल पहले। [1] माना जाता है कि इसमें यूरोप और उत्तर अमेरिका के बाहर पश्चिमी उत्कृष्ट कलाकृतियों का सबसे मूल्यवान संग्रह है।[2]

पृष्ठभूमि संपादित करें

इस संग्रहालय को ईरानी वास्तुकार कामरान दीबा ने डिज़ाइन किया है जिन्होंने इसमें परंपरागत फारसी स्थापत्य कला के तत्वों का डिज़ाइन में प्रयोग किया है। इसे ललेह पार्क, तेहरान के निकट बनाया गया था।[3] इसके भवन को समकालीन कला के एक उदाहरण के रूप में माना जा सकता है।[4]

 
चक्कर युक्त चलने का रास्ता

संग्रहालय का अधिकतर हिस्सा जमीन के नीचे स्थित है जिसमें स्पाइरल चलने के रास्तों में गैलरियों को शाखा रूप में लगाया गया है।[4]अनेक पश्चिमी की कलाकृतियां यहाँ के बगीचे में देखी जा सकती हैं।[4]:52

 
कलाकृतियों का बगीचा, संग्रहालय के निकट

1979 में ईरान की क्रांति के बाद, पश्चिमी कलाकृतियों को अलग से संग्रहालय की तिजोरियों में रखा गया था जब तक की क्रांति के बाद की पहली प्रदर्शनी 1999 में नहीं हुई।[4]अब पश्चिमी कला के संग्रह को हर साल कुछ सप्ताहों के लिए दिखाया जाता है पर ईरान की परम्परावादी स्वभाव की वजह से अधिकतर कभी नहीं दिखाए जायेंगे।[4]

इस संग्रह को यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर सबसे मूल्यवान पश्चिमी आधुनिक कला संग्रह माना जाता है, जिसे संस्थापक अध्यक्षों डेविड गैलोवे और डोना स्टेन ने फराह पहलवी के संरक्षण में एकत्रित किया है।[5][6] ये कहा जाता है कि संग्रहालय में लगभग £2.5 बिलियन मूल्य की आधुनिक कला रखी गयी है।[7] समय-समय पर स्थानीय और विदेशी कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी यहां पर लगाई जाती है।

आने वाले सालों में टूर प्रदर्शनियों की योजना बनाई गयी है जिससे इस संग्रहालय के सुधार व नयी कलाओं को खरीदने के लिए पैसा जुटाया जा सके।[4]:52 [4]:55

प्रदर्शित लेखक संपादित करें

 
' विन्सेन्ट वैन गॉज द्वारा एक पेंटिंग, 1882[8]
 
पॉल गौगुइन द्वारा स्टिल लाइफ पेंटिंग
 
हेनरी डे टॉलॉसे-लौटरेक द्वारा एक पेंटिंग

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Tehran Museum of Contemporary Art: The Crown Jewel Archived 2016-01-30 at the वेबैक मशीन, The Harpers Bazaar Arabia
  2. Iran Has Been Hiding One of the World’s Great Collections of Modern Art Archived 2016-01-12 at the वेबैक मशीन, Bloomberg
  3. Kaur, Raminder; Dave-Mukherji, Parul (2015). Arts and Aesthetics in a Globalizing World. Bloomsbury Publishing. पृ॰ 304. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780857855473.
  4. Waldman, Peter; Motevalli, Golnar (23 November 2015). "The Greatest Museum Never Known". Bloomberg Businessweek. पपृ॰ 50–55. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  5. Dehghan, Saeed Kamali. “Former queen of Iran on assembling Tehran's art collection.” The Guardian. 1 August 2012: Print.
  6. Iran Keeps Picassos in basement Archived 2020-01-26 at the वेबैक मशीन. LA Times. Kim Murphy. 19 September 2007.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2010.
  8. "At Eternity's Gate" Archived 2011-10-13 at the वेबैक मशीन, vggallery.com. Last Retrieved 19 October 2011.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

[[[श्रेणी: ईरानी वास्तुकला]]