सरस्वती सम्मान, के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। यह सम्मान प्रतिवर्ष भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं की में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है। यह कृति सम्मान वर्ष से पहले दस वर्ष की अवधि में प्रकाशित होने वाली कोई पुस्तक ही हो सकती है। इस सम्मान में शाल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। सरस्वती सम्मान का आरंभ 1991 में किया गया था। पहला सरस्वती सम्मान हिंदी के साहित्यकार डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था।[1]

सरस्वती सम्मान समारोह 2012

प्राप्तकर्ता संपादित करें

वर्ष साहित्यकार कृति भाषा
१९९१ हरिवंशराय बच्चन आत्मकथा हिन्दी
१९९२ रमाकांत रथ - ओड़िया
१९९३ विजय तेंडुलकर - मराठी
१९९४ हरिभजन सिंह - पंजाबी
१९९५ श्रीमती बालामणि अम्मा - मलयालम
१९९६ शम्सुर्रहमान फारुकी
१९९७ मनुभाई पाँचोली दर्शक
१९९८ प्रो॰ शंख घोष
१९९९ डॉ॰ इंदिरा पार्थसारथी
२००० मनोज दास
२००१ डॉ॰ दलीप कौर टिवाणा
२००२ महेश एलकुंचवार
२००३ गोविंद चन्द्र पांडेय भगीरथी (कविता संग्रह) संस्कृत
२००४ सुनील गंगोपाध्याय शेई शोमोए बांग्ला
२००५ प्रो॰के. अय्यप्प पणिक्कर मलयालम
२००६ डॉ॰ जगन्नाथ प्रसाद दास परिक्रमा ओड़िया
२००७ डॉ॰ मसूद नैयर ताऊस चमन की मैना (कथा संग्रह) उर्दू
२००८ लक्ष्मीनंदन बोरा कायाकल्प (उपन्यास) असमिया
२००९ सुरजीत पातर लफ़्ज़ों की दरगाह (उपन्यास)
२०१० एस‌.एल.भैरप्पा मन्द्र (उपन्यास) कन्नड
२०११ ए.ए.मानवालन तमिल
२०१२ सुगथा कुमारी मलयालम
२०१३ गोविन्द मिश्र हिन्दी
२०१४ वीरप्पा मोइली कन्नड
२०१५ पद्मा सचदेव चित्त-चेत
२०१६ महाबलेश्वर सैल हाउटन (उपन्यास)
२०१७ शीतानंशु यशचन्द्र वाकहार (कविता संग्रह)
२०१८ के शिव रेड्डी पक्की ओन्तिगिलिते (कविता संग्रह)
२०१९ वासदेव मोही चेकबुक (लघुकथा संग्रह)
२०२० शरण कुमार लिम्बाले सनातन मराठी
२०२१ रामदरश मिश्र मैं तो यहां हूं (कविता संग्रह) हिंदी
२०२२ सिवाशंकरी सूर्य वंशम( आत्मकथा) तमिल

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "जेपी दास व मसूद को सरस्वती सम्मान" (पीएचपी). जागरण. अभिगमन तिथि ८ जनवरी २००९. |access-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें