विकिपीडिया पर लेखों में दी गयी जानकारी के लिए कई बार स्रोत प्रदान करने होते हैं। यह पृष्ठ इन स्रोतों को जोड़ने के उपलब्ध तरीके बताता है।

सामान्य स्रोत

सबसे मूल रूप से स्रोत जोड़ने का तरीका है:

  • जहाँ आपको अपना स्रोत जोड़ना है वहाँ <ref> और </ref> के बीच में अपना स्रोत लिख दें। उदाहरण:
<ref>आपके स्रोत की जानकारी</ref>
  • लेख के अंत में निम्न पाठ ज्यों-का-त्यों जोड़ दें (लेख में कितने भी स्रोत हों, ये पाठ एक ही बार जोड़ने की आवश्यकता है):
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
  • लेख सहेज दें।

अब आपके दिए स्रोत उपयुक्त रूप से दिखाई देगा।

स्रोत का पुनर्प्रयोग

किसी भी स्रोत को लेख में एक से अधिक बार प्रयोग करना संभव है। इसके लिए स्रोत की पूरी जानकारी बार-बार देने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा करने का तरीका निम्न है:

  • अपने पहले स्रोत को ऊपर दी प्रक्रिया से जोड़ दें
  • अब लेख का सम्पादन करें और पहले स्रोत के शुरूआती <ref> में बदलाव कर के उसे कुछ ऐसा बना दें: <ref name="स्रोत के लिए एक नाम">
  • अब जहाँ आपको इस स्रोत को दोबारा प्रयोग करना है वहाँ निम्न पाठ जोड़ दें:<ref name="स्रोत के लिए एक नाम"/>

इस प्रक्रिया से आप किसी स्रोत को जितनी बार चाहें प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण: मान लें कि आपका पहला स्रोत निम्न है:

<ref>अ.आ.इ लेख, क.ख.ग पत्रिका, 29 अगस्त 2013</ref>

आप इसे परिवर्तित कर के निम्न करें:

<ref name="अ.आ.इ">अ.आ.इ लेख, क.ख.ग पत्रिका, 29 अगस्त 2013</ref>

और फिर जहाँ स्रोत को पुनः प्रयोग करना है वहाँ निम्न जोड़ दें:

<ref name="अ.आ.इ"/>

ध्यान दें: एक नाम केवल एक ही स्रोत को दिया जा सकता है, अर्थात दो अलग-अलग स्रोतों के लिए ref name सामान नहीं हो सकता।

स्रोत प्रकार

स्रोत आम तौर पर निम्न में से एक होंगे:

  • समाचारपत्र (अखबार)
  • पत्रिका (मैगज़ीन)
  • पुस्तक
  • इंटरनेट वेबसाइट पृष्ठ
  • शोध

इन सभी प्रकार के स्रोत आप या तो <ref> और </ref> के बीच में हाथ से जोड़ सकते हैं, या फिर नीचे दिए किसी साँचे का प्रयोग कर सकते हैं। दोनों ही तरीके सही हैं।

साँचे

साँचे क्या होते हैं और उन्हें कैसे प्रयोग करते हैं जानने के लिए वि:साँचे पृष्ठ देखें।

स्रोतों के सामान स्वरूपण के लिए विकिपीडिया पर कुछ साँचे उपलब्ध हैं जिनके प्रयोग से स्रोतों की जानकारी आसानी से दी जा सकती है। इनमें मुख्य निम्न हैं:

  • {{Cite web}}:इन्टरनेट पृष्ठ स्रोतों के लिए
  • {{Cite news}}:समाचार स्रोतों के लिए
  • {{Cite book}}:पुस्तक स्रोतों के लिए
  • {{Cite journal}}:शोध स्रोतों के लिए
  • {{Sfn}}:किसी पुस्तक के विभिन्न पृष्ठों के स्रोत बताने के लिए {{Cite book}} के साथ प्रयोग हेतु