साइपैन

उत्तरी मारियाना द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप

साइपैन (Saipan) उत्तरी मारियाना द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं।[1]

साइपैन
भूगोल
अवस्थितिप्रशान्त महासागर
निर्देशांक15°11′N 145°45′E / 15.183°N 145.750°E / 15.183; 145.750निर्देशांक: 15°11′N 145°45′E / 15.183°N 145.750°E / 15.183; 145.750
द्वीपसमूहमारियाना द्वीपसमूह
क्षेत्रफल115.4 km2 (44.56 sq mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
अधिकतम ऊँचाई475 m (1558 ft)
प्रशासन
जनसांख्यिकी
जनसंख्या48,220
जन घनत्व540.71 /km2 (1,400.43 /sq mi)

साइपैन, गुआम के बाद, पूरे मरियना द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह तीनियन से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। साइपैन का प्रशासन द्वीप पर स्थित कैपिटल हिल नामक गाँव से चलता है, जो पूरे उत्तरी मारियाना द्वीपों का प्रशासनिक केन्द्र भी है। क्योंकि पूरा साइपैन केवल एक नगरपालिका में गठित है इसलिए आम बोलचाल में कभी-कभी पूरे साइपैन को ही उत्तरी मारियाना द्वीपों की राजधानी कह दिया जाता है।[2]

चित्रदीर्घा संपादित करें

शीर्षकों के लिए बिना क्लिक करे माउस चित्र पर लाएँ और एक क्षण ठहरें

           

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. The Covenant to Establish a Commonwealth of the Northern Mariana Islands in Political Union With the United States of America, Pub.L. 94–241, 90 Stat. 263, enacted March 24, 1976
  2. "Culture of Commonwealth of the Northern Mariana Islands Archived 2016-12-01 at the वेबैक मशीन". www.everyculture.com. Retrieved September 17, 2007.