सारातोव एयरलाइन्स विमान क्रैश

सारातोव एयरलाइंस ७०३ (६डब्लू७०३/एसओवी७०३) एक एंटोनोव एएन-१४८-१००बी विमान था, जो ११ फरवरी २०१८ को रूस में मास्को के डोमोडेदेवो विमानक्षेत्र से ओर्स्क विमानक्षेत्र के लिए उड़ान भरते समय दूसरे विमान से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय विमान में ६५ यात्री और चालक दल के छह सदस्य उपस्थित थे।

सारातोव एयरलाइंस एंटोनोव उड़ान ७०३
Photograph of the accident aircraft
दुर्घटनाग्रस्त विमान (आरए-६१७०४)
दुर्घटना सारांश
तिथि ११ फरवरी २०१८
स्थल स्टेपानोव्स्कोये, मास्को ओब्लास्ट
55°24′31″N 45°54′22″E / 55.40861°N 45.90611°E / 55.40861; 45.90611निर्देशांक: 55°24′31″N 45°54′22″E / 55.40861°N 45.90611°E / 55.40861; 45.90611
प्रथम वायुयान
प्रकार एंटोनोव एएन-१४८-१००बी
संचालक सारातोव एयरलाइन्स
पंजीकरण संख्या आरए-६१७०४
उड़ान उद्गम डोमोडेदेवो विमानक्षेत्र, मास्को, रूस
गंतव्य ओर्स्क विमानक्षेत्र, रूस
यात्री ६५
कर्मीदल
मृत्यु ७२ (सभी)
दूसरा यान
प्रकार अज्ञात, संभवतः हेलीकॉप्टर
संचालक अज्ञात

किसी यात्री जेट विमान की यह दुर्घटना लगभग एक वर्ष की शांति के बाद घटी है। इससे पिछली घातक दुर्घटना नवंबर २०१६ में लामीआ फ्लाइट २९३३ की थी,[1][2] जिसमें उस विमान में सवार ७७ में से ७१ लोगों की मृत्यु हो गयी थी।

विमान संपादित करें

दुर्घटनाग्रस्त विमान एक एंटोनोव एएन-१४८-१००बी था, जिसकी पंजीकरण संख्या "आरए-६१७०४", और एमएसएन २७०१५०४०००४ था। विमान में दो प्रोग्रेस डी-४३६ इंजन लगे थे। इस विमान ने अपनी पहली उड़ान मई २०१० में भरी, और उसके एक महीने बाद २३ जून २०१० को इसे रोसिया एयरलाइन्स द्वारा पंजीकृत कराया गया। पहले भी इस विमान में दो मामूली घटनाएं घट चुकी हैं; २८ जुलाई २०१३ को उड़ान भरते ही इसका एक इंजन बंद हो गया था, और २३ अगस्त २०१३ को इसकी नाक का पहिया खराब हो गया था। ८ फरवरी २०१७ को सारातोव एयरलाइन्स ने यह विमान पट्टे पर लिया था। [3]

दुर्घटना संपादित करें

 
विमान का उड़ान-मार्ग
उड़ान ७०३ का मार्ग

यह मास्को के डोमोडेदेवो विमानक्षेत्र से ओरेनबर्ग के ओर्स्क विमानक्षेत्र की ओर जा रहा था। विमान में कुल ६५ यात्री और चालक दल के छह सदस्य थे,[4]जिनमें से ६० से अधिक यात्री ऑरेनबर्ग ओब्लास्ट के निवासी थे।[5] मास्को से विमान के प्रस्थान का निर्धारित समय १४:०० था,[6] परन्तु इसने मॉस्को से लगभग १४:२२ पर उड़ान भरी।[3][7] मॉस्को से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान की गति और ऊंचाई में उतार चढ़ाव आने प्रारम्भ हो गये थे। दुर्घटना से मात्र कुछ पल पहले ही यह विमान १,८०० मीटर की ऊँचाई पर ६०० किमी प्रति घंटे की गति से उड़ रहा था। फिर यह अचानक नीचे गिरने लगा, और ९०० मीटर की ऊंचाई तक गिरने के बाद रडार से गायब हो गया।[6]

 
विमान की ऊंचाई और गति

विमान मास्को ओब्लास्ट के रमेन्स्की जिले गांव, स्टेपानोव्स्कोये और अर्गुनोवो के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।[4][8] यह दुर्घटना डोमोडेदेवो विमानक्षेत्र से उड़ान भरने के छह मिनट बाद स्थानीय समय के अनुसार १४:२७ (११:२७ यूटीसी) पर हुई।[3][9] पहले खबर यह भी आयी थी कि दुर्घटना से कुछ मिनट पहले पायलट के विमान ने हवाई यातायात नियंत्रकों को एक खराबी के बारे में बताते हुए ज़्हुकोवस्की में आपात लैंडिंग करने के लिए अनुमति मांगी थी, परन्तु इस रिपोर्ट को बाद में जांच समीति ने खारिज कर दिया।[10] प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि पृथ्वी पर गिरते समय विमान आग की लपटों में था।[11] समीप ही स्थित एक घर के निगरानी कैमरे में भी यह दुर्घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज से पता चला कि विमान गिरता हुआ सीधे पृथ्वी से जा टकराया और उसमें तुरंत ही विस्फोट हो गया।[12]

रूसी अभियोजक के कार्यालय ने हवाई यातायात सुरक्षा नियमों के संदिग्ध उल्लंघन के लिए सारातोव एयरलाइन्स पर आपराधिक कार्यवाही शुरू की। उन्हें यह भी रिपोर्ट मिली कि २०१५ में सारातोव को अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालन से प्रतिबंधित किया जा चुका था, और २०१६ में अपनी नीतियों में बदलाव करने के बाद ही उसे पुनः परिचालन की अनुमति दी गयी थी। परिवहन के पर्यवेक्षण के लिए रूसी संघीय सेवा (रोस्त्र्संदनदोजोर) ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पर परीक्षणों के दौरान कई तथ्य सामने आये, जिनसे पता चला कि सारातोव ने गियरबॉक्स में तेल में परिवर्तन और एयर स्टार्टर फिल्टर की धुलाई के नियमों का उल्लंघन किया था।[13]

दुर्घटना स्थल के समीप एक दूसरे विमान के अवशेष भी पाए गए, जिनसे उसकी पहचान एक एएन-१४८ हेलीकाप्टर के रूप में हुई है।[14][15] प्रारंभिक (अपुष्ट) रिपोर्टों के अनुसार, विमान एक रूसी पोस्ट हेलीकाप्टर से टकराया था।[16][17] हालांकि रूसी पोस्ट के एक प्रवक्ता ने इससे इनकार करते हुए कहा: "हमारे पास कोई भी हेलीकाप्टर नहीं है. मुझे नहीं पता है, लोगों को यह जानकारी कहाँ से मिल रही है."।[18] दुर्घटना के समय हेलीकाप्टर नव-निर्मित ज़्हुकोवस्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था।[19]

यात्री तथा चालक दल संपादित करें

विमान मैनिफेस्ट के अनुसार, उड़ान ७०३ में ६५ यात्री और छह चालक दल के सदस्य थे। इन ६५ यात्रियों में से तीन बच्चे भी थे। अधिकतर यात्री ऑरेनबर्ग ओब्लास्ट के निवासी थे।[5] रूसी आपात स्थिति के मंत्रालय ने कहा कि विमान पर ज्यादातर यात्री रूसी नागरिक थे, परन्तु तीन यात्री विदेशी - अजरबैजान, कजाकिस्तान और स्विटजरलैंड के नागरिक - भी थे।[20][4][8][21][22] सभी यात्रियों को मृत माना गया है.[23] दुर्घटना के २.५ घंटों बाद ही बचाव कार्यकर्ता दुर्घटनास्थल तक पहुंचे थे।[9]

विमान का पायलट ५१ वर्षीय वालेरी गुबानाव था,[20] जो टैंबोव उच्च सैन्य विमानन विद्यालय का स्नातक था। दुर्घटना के समय, उसे ५,००० घंटों की कुल उड़ान का अनुभव था, जिसमें से २,८०० घंटे एंटोनोव एन -१४८ पर ही थे। सह-पायलट ३५ वर्षीय सर्जेरी गैम्बोरन था।[20]

विमान पर उपस्थित यात्री तथा चालक दल[24][25]
राष्ट्रीयता यात्री चालक दल कुल
  रूस ६३ ६९
  अज़रबैजान
   स्विट्ज़रलैंड
कुल ६५ ७१

जांच संपादित करें

अंतरराज्यीय विमानन समिति (रूसी: Межгосударственный авиационный комитет, МАК ) रूस में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए जिम्मेदार है. कुछ घंटे की जांच के बाद रूस के परिवहन मंत्रालय ने दुर्घटना के अन्य कारणों, जैसे, मौसम की स्थिति और मानव कारकों से सम्बंधित बहुत सी बातें कही।[26] बाद में रिपोर्ट यह आयी कि राज्य में मौसम की स्थिति उस स्थान पर सामान्य थी।[27]

प्रतिक्रियाएं संपादित करें

  •   रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।[28]
  • सेराटोव एयरलाइंस ने एक संक्षिप्त बयान प्रकाशित कर दुर्घटना में पीड़ित लोगों के रिश्तेदारों तथा मित्रों को संवेदनाएँ भेजी।।[29]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. शेपर्ड्सन, डेविड (१ जनवरी २०१८). "2017 safest year on record for commercial passenger air travel: groups" [२०१७ वाणिज्यिक यात्री हवाई यात्रा के लिए रिकॉर्ड पर सबसे सुरक्षित वर्ष]. रॉयटर्स. मूल से 20 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  2. रीड, डेविड (३ जनवरी २०१८). "Nobody Died In Commercial Jet Crashes In 2017: Good News, But Not As Good As You Might Think" [२०१७ में व्यावसायिक जेट दुर्घटनाओं में किसी की भी मृत्यु नहीं: अच्छी खबर है, परन्तु उतनी अच्छी भी नहीं, जितनी कि आप सोच रहे हैं]. फोर्ब्स. मूल से 12 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  3. "RA-61704 Accident description" [दुर्घटना का विवरण] (अंग्रेज़ी में). एविएशन सेफ्टी नेटवर्क. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  4. "Plane with 71 on board goes missing after taking off from Moscow" [७१ यात्रियों के साथ मॉस्को से उड़ान भरने के बाद विमान लापता] (अंग्रेज़ी में). रसिया टुडे. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फ़रवरी २०१८.
  5. "Interfax news - Interfax" [इंटरफैक्स समाचार]. इंटरफैक्स.कॉम (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  6. "«Коммерсантъ» назвал возможные причины крушения Ан-148" (ru में). टीवीरेन. https://tvrain.ru/news/an-457353/. अभिगमन तिथि: १२ फरवरी २०१८. 
  7. "Saratov Airlines Flight 703 Crashed Outside of Moscow" [सारातोव एयरलाइंस उड़ान ७०३ मास्को के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया]. फ्लाइटरडार२४. ११ फरवरी २०१८. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १२ फरवरी २०१८.
  8. Luhn, Alec; Rothwell, James (11 फ़रवरी 2018). "71 feared dead as Russian plane crashes near Moscow". The Telegraph (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0307-1235. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2018.
  9. "V Rusku se zřítilo letadlo se 71 lidmi, nehodu nikdo nepřežil" [रूस में एक हवाई जहाज ७१ लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कोई नहीं बच पाया] (चेक में). स्प्रावी ईडनेस. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2018.
  10. "Разбившийся Ан-148 шел на аварийную посадку. LIVE" [दुर्घटनाग्रस्त एएन-१४७ एक आपातकालीन लैंडिंग पर था। लाइव]. गेज़ियाटा (रूसी में). मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  11. टेलर, रेबेक्का. "All 71 on crashed Russian plane are killed". स्काई न्यूज़. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2018.
  12. "Опубликовано видео крушения Ан-148 в Подмосковье" (ru में). tvrain.ru. https://tvrain.ru/news/opublikovano_video_krushenija_an_148_v_podmoskove-457352/?utm_source=twi&utm_medium=social&utm_campaign=news&utm_term=457352. अभिगमन तिथि: 12 February 2018. 
  13. "СК возбудил дело после крушения Ан-148 в Подмосковье" [मॉस्को क्षेत्र में एन-१४४ की दुर्घटना के बाद मुकदमा चलाया गया]. रीहा नोबोस्ती (रूसी में). ११ फरवरी २०१८. मूल से 16 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  14. "Рядом с местом падения Ан-148 нашли обломки второго воздушного судна" [ए-१४८ की दुर्घटना की जगह के पास दूसरे विमान का मलबा पाया गया] (रूसी में). अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  15. हार्डेकी, सिमोन. "Crash: Saratow A148 at Moscow on Feb 11tn 2018, midair collision" [दुर्घटना: फरवरी ११, २०१८ को मॉस्को में सारातोव ए १४८, हवा में विमान की टक्कर] (अंग्रेज़ी में). एविएशन हेराल्ड. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  16. "Разбившийся Ан-148 столкнулся с вертолетом «Почты России»" [दुर्घटनाग्रस्त एएन -१४७ रूस पोस्ट के हेलीकाप्टर के साथ टकरा गया] (रूसी में). मेडुज़ा. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  17. "Рядом с местом падения Ан-148 нашли обломки второго воздушного судна" [दुर्घटना स्थल के पास दूसरे विमान का मलबा मिला] (रूसी में). लेण्टा. मूल से 11 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  18. "В "Почте России" опровергли информацию о столкновении самолета с почтовым вертолетом" ["रूसी पोस्ट" में डाक हेलीकॉप्टर के साथ हवाई जहाज की टक्कर की जानकारी से इनकार किया] (रूसी में). रेन टीवी. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  19. "Ан-148 перед падением столкнулся с вертолетом «Почты России»" [गिरने से पहले एएन १४७ "रूसी पोस्ट" के हेलीकॉप्टर के साथ टकरा गया] (रूसी में). अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  20. "У командира упавшего Ана было пять тысяч часов налета" (ru में). Vesti.ru. http://www.vesti.ru/doc.html?id=2986447. अभिगमन तिथि: 12 February 2018. 
  21. "Московская межрегиональная транспортная прокуратура проводит проверку в связи с падением самолета" [Moscow interregional transport prosecutor's office conducts an inspection in connection with the fall of the aircraft] (रूसी में). Moscow interregional transport prosecutor's office. 11 February 2018. मूल से 11 February 2018 को पुरालेखित.
  22. "Interfax news – Interfax". www.interfax.com. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2018.
  23. "Russian jet 'crashes' after Moscow take-off" [मास्को में उड़ान भरने के बाद रूसी जेट 'दुर्घटनाग्रस्त'] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन. मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  24. "Список пассажиров и членов экипажа самолета Ан-148 рейса 6W703 «Домодедово –Орск»". मूल से 13 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फ़रवरी 2018.
  25. "Russia plane crash: Who were the victims?". मूल से 13 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फ़रवरी 2018.
  26. "Interfax news - Interfax" [इंटरफेक्स समाचार]. www.interfax.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  27. "Ан-148 мог упасть после столкновения с вертолетом" [हेलीकाप्टर के साथ टक्कर के बाद एएन-१४८ गिर गया] (रूसी में). मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  28. "Putin offers condolences to families of those killed in Saratov Airlines crash" [पुतिन ने सारातोव एयरलाइन्स दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।]. आरटी इंटरनेशनल (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ फरवरी २०१८.
  29. "Saratov Airlines News Bulletin" [सारातोव एयरलाइन्स न्यूज बुलेटिन] (रूसी में). ११ फरवरी २०१८. मूल से 12 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित.