सिबुआनो (Cebuano), जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया (Bisaya) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २००७ में लगभग २.१ करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।[2]

सिबुआनो
Cebuano / Bisaya
बोली जाती है Flag of फ़िलीपीन्स फ़िलीपीन्स
कुल बोलने वाले 2.1 करोड़ (2007 जनगणना में)
तगालोग के बाद फ़िलिपीन्ज़ की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा[1]
भाषा परिवार ऑस्ट्रोनीशियाई
लेखन प्रणाली रोमन
सिबुआनो ब्रेल
बायबयिन (ऐतिहासिक)
भाषा कूट
ISO 639-1 None
ISO 639-2 ceb
ISO 639-3 ceb

सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही "बिसाया" पड़ गया है।[3][4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Philippine Census, 2000. Table 11. Household Population by Ethnicity, Sex and Region: 2000
  2. Lewis, M. Paul (2009). "Cebuano". Ethnologue. मूल से 4 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 23, 2011.
  3. Ulrich Ammon; Norbert Dittmar; Klaus J. Mattheier (2006). Sociolinguistics: an international handbook of the science of language and society. Volume 3. Walter de Gruyter. पृ॰ 2018. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-11-018418-1. मूल से 23 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 30 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2016.