सिरियस ब्लैक

हैरी पॉटर श्रृंखला में एक काल्पनिक पात्र

सिरियस ब्लैक (en:Sirius Black) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो हैरी पॉटर का धर्म-पिता है और उसके पिता जेम्स पॉटर का जिगरी दोस्त था। एक ग़लत इल्ज़ाम के चलते उसे जादूगरों के जेल अज़्काबान में डाल दिया गया था, जिससे वो बाद में भाग निकला।