सुजानगढ़

राजस्थान का एक नगर

सुजानगढ़ (Sujangarh) भारत के राजस्थान राज्य के सुजानगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर व जिला मुख्यालय है। जो कि पुर्व में चूरू ज़िले में आता था। यह राजस्थान का नवगठित जिला है। जिसका गठन 6 अक्टूबर 2023 को किया गया।[1][2]

सुजानगढ़
Sujangarh
{{{type}}}
सुजानगढ़ is located in राजस्थान
सुजानगढ़
सुजानगढ़
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 27°42′N 74°28′E / 27.70°N 74.47°E / 27.70; 74.47निर्देशांक: 27°42′N 74°28′E / 27.70°N 74.47°E / 27.70; 74.47
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलासुजानगढ़ ज़िला
स्थापना25 नवंबर 1520
संस्थापकसूरत सिंह
नाम स्रोतसुजान सिंह
शासन
 • प्रणालीनगर परिषद
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,01,528
भाषा
 • प्रचलितराजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिन कोड331507
दूरभाष कोड+01568
वाहन पंजीकरणRJ-44

विवरण संपादित करें

यह शहर बीकानेर से 72 मील पूर्व-दक्षिण में मारवाड़ की सीमा से सटा हुआ है। इस स्थान का पुराना नाम 'खरबू जी का कोट' था। इसकी स्थापना खरबु जी पंडित द्वारा 25 नवंबर 1520 को की गई थी। आपने अपने राज्य की सभी न्यायप्रणाली को सुलझाने के लिए एक कोर्ट बनाया जिस वजह से इसका नाम "खरबु जी की कोट" पड़ा। फिर महाराजा सूरत सिंह ने 1835 ई० में इस क्षेत्र को अधिकार में लेकर इसका नाम सुजानसिंह के नाम पर सुजानगढ़ रखा। यहाँ पुराना किला अब भी विद्यमान है। यहाँ 46 मंदिर, 15 मस्जिदें और कई धर्मशालएँ है। आज़ादी से पहले सुजानगढ़ जिला था। जिसका गौरव 6 अक्टूबर 2023 को पुनः लौटा दिया गया। यह शहर राजस्थान की राजधानी जयपुर से उत्तर पश्चिम दिशा में 200 किमी की दूरी पर है। यहाँ का वैंकटेश्वर बालाजी मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास है। 6 अक्टूबर 2023 को सुजानगढ़ राजस्थान का 51 वाँ ज़िला बनाया गया है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990

साँचा:सुजानगढ़ ज़िला