सैन क्रिस्टोबाल (गैलापागोस)

सैन क्रिस्टोबाल (चैथम) द्वीप का नाम नाविकों के संरक्षक संत "सेंट क्रिस्टोफर" के नाम पर रखा गया है। द्वीप का अंग्रेजी नाम चैथम, विलियम पिट, चैथम के पहले अर्ल के नाम पर रखा गया है। 558 वर्ग किलोमीटर (215 वर्ग मील) के क्षेत्रफल वाले सैन क्रिस्टोबाल का उच्चतम बिंदु है 730 मीटर (2395 फीट) ऊँचा है। गैलापागोस द्वीपसमूह के सभी द्वीपों में सैन क्रिस्टोबाल वो पहला द्वीप था जिस पर चार्ल्स डार्विन ने अपनी बीगल की यात्रा के दौरान उतरा था। इस द्वीप पर फ्रिगेट पक्षी, जलसिंह, विशाल कछुए, नीले और लाल पैरों वाले बूबी पक्षी, रेखीयपक्षी, समुद्री गोह, डॉल्फिन, अबाबील-पुच्छ गल पाये जाते हैं। इसकी वनस्पति में मेंकैलेंड्रिनिया गैलापागोस (Calandrinia galapagos), लैकोकार्पस डर्विनी (Lecocarpus darwinii) और लिग्नम वाईटी (Lignum vitae) शामिल हैं। द्वीप समूह की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील लैगूना ई1 जंको सैन क्रिस्टोबाल की उच्चभूमि में स्थित है। गैलापागोस प्रांत की राजधानी, प्यूर्टो बैक्यूरिज़ो मोरेनो द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है।

सैन क्रिस्टोबाल की मुख्य सड़क

सन्दर्भ संपादित करें

चित्र दीर्घा संपादित करें