स्पाइरोकीट (spirochaete, spirochete) बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वर्ग है जो स्पाइरोकीटीस (spirochaetes) संघ का सदस्य है।[1] यह दो झिल्लियों वाले ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया होते हैं, जिसकी अधिकांश जातियों की कोशिकाओं का आकार सर्पिल कुण्डल जैसा, 3 से 500 µm लम्बा और 0.09 से 3 µm के व्यास वाला होता है। स्पाइरोकीट रसायनाहारी होते हैं और अन्य बैक्टीरिया संघों से अपनी लम्बी और सर्पिल कशाभिकाओं से पहचाने जाते हैं।[2] यह कशाभिकाएँ मुड़-मुड़कर स्पाइरोकीट को गतिशील बनाती हैं। अधिकतर स्पाइरोकीट जातियाँ स्वतंत्र रूप से रहने वाली अवायुजीवी होती हैं लेकिन कुछ अन्य जीवों में रोगजनक होती हैं।[3][4]

स्पाइरोकीट
उपदंश (सिफ़्लिस) फैलाने वाला ट्रेपोनेमा पैलिडियम (Treponema pallidum)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
अधिजगत: बैकटीरिया (Bacteria)
संघ: स्पाइरोकीटीस (Spirochaetes)
गैरिटी व होल्ट, 2001
वर्ग: स्पाइरोकीटिया (Spirochaetia)
पैस्टर, 2011
गणकुल

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Elsevier, Dorland's Illustrated Medical Dictionary, Elsevier, मूल से 11 जनवरी 2014 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Paster BJ (2011) Phylum XV. Sprochaetes Garrity and Holt. In: Bergey’s Manual of Systematic Bacteriology, pp. 471. Eds D.J. Brenner, N.R.Krieg, G.M.Garrity, and J.T. Staley Springer-: New York.
  4. Paster BJ (2011) Family I. Sprochaetes Swellengrebel 1907, 581AL. In: Bergey’s Manual of Systematic Bacteriology, pp. 473-531. Eds D.J. Brenner, N.R.Krieg, G.M.Garrity, and J.T. Staley Springer-: New York.