स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध

विश्व की दुसरी सबसे उंची प्रतिमा

निर्देशांक: 33°46′30″N 112°27′03″E / 33.775082°N 112.450925°E / 33.775082; 112.450925 (Spring Temple Buddha (Lushan, China))

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध (चीनी: 中原大佛 तथा सरलीकृत चीनी: 鲁山大佛; परंपरागत चीनी: 魯山大佛), वैरोचन बुद्ध की एक सबसे विशालकाय बुद्ध प्रतिमा है, जो कि हेनान के जाओकुन कस्बे (लुशान काउन्टी) में, चीन में स्थित है। यह फ़ोदुशान सीनिक एरिया में, नेश्नल फ़्रीवे नम्बर 311 में स्थित है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर (597 फीट) के बाद यह विश्व की दुसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है।

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध
中原大佛
स्थिति फ़ोदुशान सीनिक एरिया, लुशान काउन्टी, हेनान, चीन
प्रकार मूर्ति
ऊँचाई
  • मुर्ति: 153 मीटर (502 फीट)
  • आधार को जोड़कर: 208 मीटर (682 फीट)
निर्माण पूर्ण 2002
उद्घाटन तिथि 2008
समर्पित गौतम बुद्ध

यह बुद्ध मूर्ती 128 मीटर (420 फुट) ऊँची है जो 25 मीटर (82 फुट) ऊँचे कमल-सिंहासन पर खडी है।[1] यदि इसके बिल्डींग वाले आधार/भवन को भी गिन लिया जाये तो इसकी ऊँचाई और बढ जाती है। अक्टूबर २००८ की स्थिति के अनुसार इसके मुख्य आधार को नई शक्ल दी जा चूँकी है और अब इसकी ऊँचाई 208 मीटर (682 फुट) हो गई है।[2][3] इस प्रतिमा के नीचे बौद्ध मठ यानी विहार है।

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध के निर्माण की योजना की घोषणा अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा बामियान के बुद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के तुरंत बाद चीनी सरकार द्वारा की गयी थी। चीन ने अफ़ग़ानिस्तान में बौद्ध धरोहर के योजनाबद्ध विनाश की भर्त्सना की थी।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

कीर्तिमान
पूर्वाधिकारी
उशिकु दायबुत्सु बुद्ध प्रतिमा
120 m (394 ft)
विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा
२००२ – २०१८

{s-aft|after=स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
208 मीटर (682 फीट)}}

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. (चीनी) 中国佛山金佛-153米卢舍那佛 - 墨宝斋 Archived 2008-09-01 at the वेबैक मशीन
  2. (चीनी) 世界第一大佛鲁山大佛 Archived 2008-12-28 at the वेबैक मशीन
  3. स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध की कुल ऊंचाई २०८ मीटर (६८२ फुट) [1] Archived 2017-01-18 at the वेबैक मशीन