हरबिंदर सिंह (हॉकी खिलाड़ी)

हरबिंदर सिंह (जन्म 8 जुलाई, 1943) भारत के पूर्व मैदानी हॉकी खिलाड़ी हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच भी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1964, 1968 और 1972 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया।[1] उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1961 में 18 साल की उम्र में भारतीय हॉकी टीम के साथ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के साथ की थी। उन्होंने तीन एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया, जिनमे में से 1966 एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 1970 एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय टीम के कप्तान थे [2] उन्होंने हॉकी इंडिया में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।[3] वह वर्तमान में हॉकी इंडिया की चयन समीति के अध्यक्ष हैं।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. संवाददाता, पंकज प्रियदर्शी बीबीसी. "हॉकी टीम पदक जीत ले, तो बड़ी बात: हरबिंदर". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2019-12-02.
  2. "एशियन गेम्स 1966: हॉकी के हीरो हरबिंदर सिंह की जुबानी, फाइनल में कैसा था पाकिस्तान के खिलाफ माहौल". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2019-12-02.
  3. गुप्त, आदेश कुमार (2017-09-02). "क्या है हॉकी कोच को हटाने का असली 'खेल'?" (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-02.
  4. गुप्त, आदेश कुमार (2017-09-02). "क्या है हॉकी कोच को हटाने का असली 'खेल'?" (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-02.