हेट स्टोरी 2

2014 में बनी हिन्दी फिल्म

हेट स्टोरी 2 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण विशाल पाण्ड्य ने किया है। इस फिल्म में सुशांत सिंह, सुरवीन चावला और जय भानुशाली मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन 18 जुलाई 2014 को सिनेमाघरों में किया गया।

कहानी संपादित करें

कहानी की शुरुआत एक कब्रिस्तान से होती है। एक बूढ़ा व्यक्ति कब्र के पास फूल रखते रहता है, तभी उसे एक कब्र से आवाज आती है। जब वो उस कब्र को खोलता है तो उसमें एक लड़की मिलती है, वो उसे अस्पताल ले जाता है। वहीं पुलिस अफसर डॉक्टर से कहता है कि यदि लड़की को होश आ जाये तो उसे जल्द से जल्द बता दे। वो किसी को फोन पर बताता है कि लड़की जिंदा है। अस्पताल में कोई उसे मारने की कोशिश करता है, और उसी प्रयास में लड़की होश में आ जाती है और अस्पताल से भाग जाती है।

कलाकार संपादित करें

  • सुरवीन चावला - सोनिका प्रसाद
  • जय भानुशाली - अक्षय बेदी
  • सुशांत सिंह - मंदार म्हात्रे
  • सिद्धार्थ खेर - पुलिस इंस्पेक्टर
  • राजेश खेरा - अतुल म्हात्रे
  • नेहल कौल - मंदार की पत्नी
  • बंशीलाल डारा - कांस्टेबल

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें