हेडियाई इओन (Hadean Eon) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास की चार इओन में से सबसे पहला है। इसका आरम्भ आज से 4.5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी की रचना के साथ हुआ था। इसका अंत आज से 4 अरब वर्ष पूर्व आर्कियाई इओन के आरम्भ के साथ हुआ।[1] हेडियाई इओन के शुरु में पृथ्वी सूरज के ग्रहीय मंडल में बनी और अत्यंत गरम थी जिस कारणवश इसपर भूमि के स्थान पर पिघला हुआ लावा था, लेकिन समय के साथ इसका तापमान गिरकर 230 °सेंटीग्रेड तक आ गया। इसका वायुमंडल कार्बन डाईऑक्साइड से भरपूर था और आज के वायुमंडल से बहुत भिन्न था। उस समय पृथ्वी पर जीवन बिलकुल नहीं था।[2]

नामोत्पत्ति संपादित करें

हेडीस प्राचीन यूनान में नरक का राजा था। पृथ्वी के निर्माण के तुरंत बाद उसपर परिस्थितियाँ नरक-जैसी थी, जिस कारण से उस इओन का नाम "हेडियाई इओन" रखा गया।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Cooper, John D.; Miller, Richard H.; Patterson, Jacqueline (1986). A Trip Through Time: Principles of Historical Geology. Columbus: Merrill Publishing Company. p. 180. ISBN 0675201403.
  2. Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826.