होतक राजवंश (पश्तो: د هوتکيانو ټولواکمني फारसी: امپراتوری هوتکیان) एक अफगानी राजवंश था जिसकी स्थापना ग़िलजी के पस्तूनों ने की थी। इस राजवंश ने १७२० के दशक में एक लघु काल के लिये ईरान और अफगानिस्तान के कुछ भागों पर शासन किया। इसकी स्थापना १७०९ में मीरवाइज होतक ने की थी।